: बांकीमोंगरा के थाना परिसर में किया गया एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन
Mukesh Kumar Bharti
Sun, Nov 21, 2021
बांकीमोंगराः- कोरबा जिला के बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत बांकीमोंगरा के थाना परिसर में बिलासा ब्लड बैंक कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । वहीं इस आयोजन के मुख्य आयोजक बांकीमोंगरा के प्रेस क्लब व बांकीमोंगरा पुलिस के द्वारा किया था । यह रक्तदान शिविर का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला इस रक्तदान शिविर आयोजन में 50 से अधिक लोग शामिल हुए जिसमें बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह सहित थाना स्टाफ व बांकीमोंगरा प्रेस क्लब अध्यक्ष अरुण सांडे व प्रेस क्लब के सदस्य एवं बांकीमोंगरा के कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह व उनके युवा साथी एवं आम नागरिक , युवक भी शामिल हुए । वहीं रक्तदान शिविर की जानकारी जैसे ही बांकीमोंगरा के कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह को सुचना मिली की बांकीमोंगरा के थाना परिसर में रक्तदान शिविर लगा है इसी बीच दोपहर में विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह अपने युवा साथियों के साथ थाना परिसर में पहुंचकर स्वयं रक्तदान किये एवं अपने साथियों का भी मनोबल बढाया । रक्तदान शिविर का आयोजन कार्यक्रम के दौरान बांकीमोंगरा के थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने मिडिया को बताया की रक्तदान को करने के लिए एक बेहतर जगह बनाने में योगदान करतें है । रक्तदान कई तरह से फायदेमंद होता है जैसे कि अगर कोई व्यक्ति गभीरं रूप से बीमार है या दुर्घटना हो गई है जहां उसने अपने काफी मात्रा में रक्त खो दिया है तो वहीं दान किया गया रक्त काम आता है । जिससे रोगी को धीरे -धीरे ठीक होने में मदद मिलती हैं इस जीवनदायी रक्त को एकत्रित करने का एक मात्र उपाय है रक्तदान । शिविर के दौरान डाक्टरों ने पुलिस व पत्रकार , एवं विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह सहित आम नागरिको का धन्यवाद व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान बांकीमोंगरा थाना से थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह सहित स्टाफ व बांकीमोंगरा प्रेस क्लब अध्यक्ष अरुण सांडे, पत्रकार इजहार अली , अनुज पाठक , प्रकाश साहु , विकास सोनी , विशेषर साहु , अकबर खान , राजकुमार साहु , निशांत झा , इश्वर जांगडे , मंतराम चंन्द्रा , साबिर आसांरी , बी.एन यादव , विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह सहित स्थानीय नागरिक शामिल रहे ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन