Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बांकीमोंगरा के बंद पड़े 4 नंबर खदान से गैस कटर से लोहा काटकर ले गया , शिकायत के बाद बांकीमोंगरा पुलिस धर दबोचा आरोपी को

पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा जिले में हो रही चोरी जैसे गंभीर अपराधों पर लगाम लगाने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में बांकीमोंगरा पुलिस थाना क्षेत्र अन्तर्गत सतत् पेट्रोलिंग किया जा रहा है । कि दिनांक 13 अक्टूबर 2021 को प्रार्थी गौकरण सिंह ठाकुर खान, एसईसीएल खान प्रबंधक बांकी के द्वारा थाना उपस्थित आकर एक आवेदन पेश किया जिसमें आरोपी शनि चौहान निवासी इंदिरा नगर के द्वारा 04 नंबर खदान सीएचपी प्लांट में गैस कटर से स्क्रेप लोहा करीब 500किग्रा. किमती-14000 रूपये को काटकर ले गया है । वही आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध किया गया विवेचना के दौरान आरोपी शनि चौहान पिता जगदीश प्रसाद चौहान उम्र 34 वर्ष इंदिरा नगर बांकीमोंगरा को पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया तथा आरोपी के कब्जे से 500 किग्रा. स्केप लोहा जप्त किया गया है। घटना में प्रयुक्त 01 नग आक्सीजन सिलेण्डर, 01 नग डीए सिलेण्ड तथा 01 नग गैस कटर फिटिंग सहित को जप्त किया गया है । आरोपी शनि चौहान को दिनांक 13 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी के दिशा निर्देश पर सउनि कृष्णपाल कवंर, आरक्षक रोहित राठौर , आरक्षक कुमार टंडन , आरक्षक गोपाला महानंद , आरक्षक नरेश कंवर , आरक्षक परमेश्वर कवंर , आरक्षक राजकुमार पटेल का महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें