Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बांकीमोंगरा के शिव मंदिर प्रागंण में हिन्दू सुरक्षा सेना द्वारा किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

कोरबा जिला के बांकीमोंगरा सोमवारी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कल दिनांक 7 नवबंर 2021 को हिंदू सुरक्षा सेना बांकीमोंगरा के तत्वाधान द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य रुप से बांकीमोंगरा के वरिष्ठ नागरिक एवं गुरुकुल के शिक्षित बच्चे एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए । कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को एकत्रित करना एवं भाईचारे मिलन के साथ हिंदू समाज की एकता को लोगों के बीच प्रेम संबंध बनाना था साथ ही कार्यक्रम में गुरुकुल के शिक्षित बच्चों को सम्मान पूर्वक गुरुकुल में हुए शिक्षित बच्चों में आगामी कुछ दिन पहले हुई परीक्षाएं में उत्तीर्ण हुए बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किया गया साथ ही कार्यक्रम में भगवान श्री राम की झांकी निकालकर नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम के संबंध में संगठन के पदाधिकारी माननीय बृजेश सिंह जी के द्वारा कहा गया कि आज यह कार्यक्रम हिंदू सुरक्षा सेना के बैनर तले आयोजित किया गया है । दीपावली उत्सव का कार्यक्रम रखा गया है इस कार्यक्रम को रखने के एकमात्र उद्देश्य है कि सभी सनातन हिंदू धर्म प्रेमी अपने रिश्तेदारों को और परंपरागत ढंग से बना सकें इसी कार्यक्रम में आज हम लोगों ने राम, सीता ,लक्ष्मण माता जानकी और बजरंगबली झांकी निकाली और हमारे भारत माता के रूप में सजी बच्ची ने की है इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार शक्ति में चेतना जागृत करना हमारा भारत देश एक तांत्रिक विधि शास्त्र और शास्त्र दोनों की पूजा करते हैं हमारे बच्चों को शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा दी जाती है हमारे बांकीमोंगरा में आदरणीय प्रमोद अग्रवाल जी के सहयोग से कार्यक्रम किया जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल माननीय श्री वाय. पी.सिंह जी रहे एवं श्याम सिंह जी बृजेश सिंह जी सुनील सिंह जी सरोज शर्मा जी अनिल द्विवेदी जी युवा वर्ग से बड़े भैया महेश जी एवं आसपास के युवा साथी भी मौजूद रहे साथ ही गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें