: बांकीमोंगरा क्षेत्र में चोरों का होते जा रहे हैं हौसलें बुलंद ,सुने का फायदा उठाकर चोरी जैसे घटना अंजाम दे रहे चोर , इसी माह मेंं तीन स्थानों में हो चुके हैं चोरी
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Dec 8, 2021
कोरबाः-जी हा हम बात कर रहे हैं कोरबा जिला के बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत की जहां लगातार क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आ रहे हैं । लेकिन चोरों का कोई पता नहीं ,
बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत कहां कहां हो चुके हैं चोरी ।
चोरी की घटना 1- बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम हर्राभाठा में अज्ञात चोरों द्वारा टावर खम्भे को अपना निशाना बनाया है । जानकारी के मुताबिक चोर अपने साथ गैस कटर लेकर आये थे और टावर खम्भे को गैस कटर से काटकर ले गए । हालांकि इसकी सूचना बांकीमोंगरा थाना को नहीं मिली है । बता दें कि बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत ग्राम हर्राभाठा में विघुत सप्लाई के लिए टावर लगाया गया है जिसमें तार की सप्लाई की जानी है लेकिन कुछ कारणवश विधुत विभाग अपने कार्य को पूरा नहीं कर पाये है जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोंरो ने विघुत टावर को ही अपना निशाना बना लिया है जानकारी के मुताबिक हर्राभाठा जंगल के समीप लगी बिजली टावर खम्भा को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया है । जिसकी सुचना अभी तक क्षेत्र के थाना में नहीं दिया गया वहीं चोरी की घटना कि जानकारी हमारे क्षेत्र के संवाददाता ने थाना प्रभारी राजेश जांगडे से जानकारी लिया जहां चोरी की घटना हमारे थाना में सुचना नहीं आया है उन्होंने कहा कि फिलहाल जानकारी के मुताबिक घटना स्थल जाकर निरक्षण कर कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा एवं जो चोरी जैसे घटना को अंजाम दिया है उसे बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा पतासाजी किया जाएगा ।
बता दें कि जिला पुलिस चोरी के मामलों को लेकर लगातार निर्देशा जारी करते आ रहे हैं जिससे क्षेत्र में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाया जा सके । लेकिन कुछ स्थानीय पुलिस जिला पुलिस के निर्देशों का पालन करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं जिसके कारण चोरों के हौंसले इतने बढ़ते जा रहे हैं कि चोर अपने साथ गैस कटर को लेकर चोरी के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं
चोरी की घटना 2ः-बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरदा के हायर सेकंडरी स्कूल में प्रोजेक्ट के माध्यम से पढ़ाई कराये जाने के लिए बैटरी की व्यवस्था की गई थी । जिसे कुछ अज्ञात चोरों द्वारा रविवार की रात चोरी कर ले गया है जिसकी सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दिया गया वहीं अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले का दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया व चोरों कि तलाश बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा किया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक बैटरी की संख्या 6 था विघालय के प्राचार्य ने बताया कि इस विघालय में यह चोरी का मामला कोई खास बात नहीं है यहां चोरी का मामला विघालय में बनी हुई है । इस विघालय में ऐसे चोरी कई बार हो चुकी हैं जिसकी सूचना क्षेत्र के थाना में दिया जाता है पर किसी भी मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है । हर बार सिर्फ कार्यवाही की आश्वासन दिया जाता है लेकिन चोरों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है जानकारी के अनुसार स्कूल में प्रोजेक्ट के माध्यम से पढ़ाई कि जाने वाले बैटरी को निशाना बनाया गया जो कि बैटरियों की लागत राशि लगभग 40 हजार है । फिलहाल घटना की सुचना बांकीमोंगरा थाना में दे दिया गया है अब देखना है कि कबतक चोर पुलिस के पिजड़े में आएगा ।
चोरी की घटना 3ः-बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत शा.उ.मा.विघालय मोंगरा में बीते एक सप्ताह पुर्व विघालय के प्राचार्य एस. डिडोंरे ने बांकीमोंगरा थाना में आकर सुचना दिया कि पीछे की खिड़की तोड़कर खेल-कुद के रखे समान जैसे हॉकी , फुटबॉल , बॉलीवाल आदि को चोरी कर के ले गया है जिसकी कीमत लगभग 5 हजार बताया जा रहा है । इस मामले में भी बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द चोरी जैसे घटना अंजाम देने वाले चोरों को पतासाजी कर गिरफ्तार किया जाएगा ।
चोरी की घटना 4ः- पिछले 3-4 माह की घटना बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत शा.उ.मा.विघालय मोंगरा की जो विघालय कक्ष ( कम्प्यूटर कक्ष ) से ताला तोड़कर कम्प्यूटर सिस्टम , साउंड , सीपीयू आदि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया है । जिसकी सुचना बांकीमोंगरा थाना में दिया गया वहीं बांकीमोंगरा थाना में पुर्व में पदस्थ रहे थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह द्वारा कोई पहल नहीं हुई तो विघालय के प्राचार्य एस. डिडोरे के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री में आवेदन देकर जल्द इसकी जांच करने की मांग किया गया । जिसके बाद कोरबा पुलिस अधीक्षक में भी प्राचार्य एस.डिडोरे द्वारा आवेदन देकर जिले के एसपी श्री भोजराज पटेल से मुलाकात किया एवं एसपी श्री भोजराज पटेल द्वारा तत्काल थाना प्रभारी को मामले की जांच जल्द करने की आदेश भी दिया गया । और प्राचार्य एस.डिडोरे को एसपी श्री भोजराज पटेल द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही चोरी हुए समान को वापस दिलाया जाएगा एवं चोरी जैसे घटना को अंजाम देने वाले चोर को सजा दिया जाएगा । लेकिन 3-4 माह बीते अभी तक ना चोरों की पता चली और ना ही समान कि । अब देखना यह है कि बांकीमोंगरा क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी जैसी घटना को पुलिस द्वारा किस प्रकार रोका जाएगा ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन