: बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत मोंगरा बस्ती में अज्ञात कारण से युवक ने लगाई फासी
Mukesh Kumar Bharti
Mon, Nov 22, 2021
बांकीमोंगराः- कोरबा जिला के बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत मोंगरा बस्ती में अज्ञात कारणवश फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया । मिली जानकारी के अनुसार मोंगरा बस्ती स्व.बाबु लाल कुर्रे के घर के बगल में मृतक बिरज मरावी पिता हरदु लाल मरावी उम्र लगभग 20 वर्ष अपने चाचा रितु राम मरावी व उनके परिजनों के साथ रह रहे थे । मृतक व उनके चाचा रितु राम मरावी अपने परिवार के साथ अपने गांव लोरमी जिला मुंगेली छःग से 10-12 वर्षो से आकर स्व.बाबु लाल कुर्रे के किराया की घर मोंगरा बस्ती में चन्नी बनाकर बेचने का कार्य कर रहे है । उनके चाचा रितु राम मरावी ने बताया कि उनके भतीजा ( मृतक ) बिरज मरावी कल रात में खाना खाकर टीवी देखा , टीवी देखने के बाद रात 10-11 बजे हमेशा की तरह अपने रुम में सोने चला गया । वहीं रात में मोबाइल के द्वारा गाना चालु किया था जो सुबह तक चलते रहा है । सुबह 5ः30 बजे मृतक के चाची आशोदा बाई झाडु लगाने बाहर निकले वहीं मोबाइल में लगातार गाना बजते सुनकर बगल का दरवाजा खोला जो बंद नहीं था । दरवाजा खोलते ही देखा कि सामने में मृतक फासी के फंदे पर झुल रहे थे जिसे देख आशोदा बाई ने चिक-पुकार करने लगे जिससे परिवार के अन्य सो रहे सदस्य बाहर आकर देखे कि मृतक फासी लगा लिया है । घटना कि सुचना मृतक के चाचा रितु राम मरावी ने अपने बड़ा भाई यानी मृतक के पिता सहित अन्य अपने रिश्तेदार को फोन के माध्यम से जानकारी दिया की बिरज फासी लगा लिया है । जिसके बाद उनके पिता अपने गांव लोरमी से बांकीमोंगरा के लिए निकल पड़े वहीं रितु राम मरावी ने मोंगरा बस्ती के कोटवार सहित बांकीमोंगरा के थाना में सुचना दिया गया । इधर फासी की खबर लगते ही आसपास की लोगों का भीड़ इकठ्ठा हो गए । सुचना मिलते ही कोटवार घटना स्थल पहुंचे साथ ही घटना की सुचना मिलते ही बांकीमोंगरा के थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह स्वयं अपने स्टाफ प्र.आर दीपक खांडेकर , आर. राजेंद्र सिंह कंवर घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन