Thursday 4th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को चिचोला राजनांदगांव से किया गिरफ्तार

कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल के द्वारा महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित निराकरण करने के निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह द्वारा महिला व बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम हेतु सतत प्रयास किया गया जा रहा है । इसी कड़ी में दिनांकः-11 सिंतबर 2021 को प्रार्थी अश्वनी तिवारी पिता शरद चंद्र तिवारी उम्र 49 वर्ष स्थान धोबी मोहल्ला जंगल साईड थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा द्वारा थाना बांकीमोंगरा में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्री अश्वनी तिवारी के मोबाइल नंबर ---जिसमें वाट्सएप चलता है । दिनांक 9 सिंतबर 2021 की रात्रि 10ः30 बजे प्रार्थी की पत्नी बताया कि वाट्सएप में मोबाइल नंबर 7999141066 के द्वारा इसकी नाबालिग लड़की का अश्लील तश्वीर भेजा गया है । जो अत्यंत ही आपत्तिजनक एवं अश्लील तश्वीर है बच्ची का अश्लील तश्वीर देखकर खराब लगा है । प्रार्थी के आवेदन पत्र पर से थाना बांकीमोंगरा में अप.क्र.161/2021 धारा -509(ख ) भादवि.15 पॉक्सो एक्ट.67 आई.टी.एक्ट कायम कर विवेचना किया जा रहा था । कि मोबाइल नंबर 7999141066 का सायबर सेल कोरबा से जानकारी प्राप्त किया गया । उक्त मोबाइल नंबर पुरुषोत्तम साहु निवासी सतनामी पारा वार्ड नं.04 चौकी चिचोला जिला राजनंदगांव का होना पाया गया , बांकीमोंगरा थाना से निरीक्षक रामेंद्र सिंह के हमराह स्टाफ आर.रोहित राठौर , आर.लेखराम धीरहे , चिचोला राजनंदगांव में पुरुषोत्तम नाम का पतासाजी करने पर नारायणगढ़ में अपने घर में मिला जिसे मोबाइल नंबर 7999141066 के चलाने के संबंध में पुछताछ किया गया । जो अपने पुत्र तेजराम साहु द्वारा उक्त मोबाइल नंबर का संचालन करना बताया तथा तेजराम साहु से अश्लील फोटो वायरल करने के संबंध में पुछताछ किया गया । जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए नाबालिग बालिका के जीजा संदीप दुबे के मोबाइल में अश्लील फोटो वायरल करना बताया है । आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को बांकीमोंगरा लाया गया तथा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें