Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बांकीमोंगरा व घोड़देवा में मनाया गया मितानिन दिवस , मितानिनों को किया गया सम्मानित

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 23, 2021
कोरबा जिला के बांकीमोंगरा के मनोंरजन मंदिर क्लब में व घोड़देवा सामुदायिक भवन में मितानिन दिवस मनाया गया । इस अवसर पर बांकीमोंगरा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह व घोड़देवा क्षेत्र के पार्षद पवन गुप्ता द्वारा मितानिनों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और शासकीय योजनाओं को गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित पहुंचाकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ देकर इसके प्रति जागरूक लाने वाले सभी महिलाओं को बांकीमोंगरा के मनोंरजन मंदिर क्लब में विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह जी के नेतृत्व में टिफिन व पानी बोटल व घोड़देवा पार्षद पवन गुप्ता के नेतृत्व में साड़ियां व मिठाई देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से पहुंचे डाक्टर आकांक्षा रॉय व प्रेणना गर्ग ने मितानिनों से अपील करते हुए कहां कि जिन गर्भवती महिलाओं को बेहतर प्रसव के लिए उन्हें अस्पताल तक लाकर चिकित्सा कराती हैं । इसके साथ ही गर्भावस्था के पुरे 9 माह तक उनके स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जागरुक रखती हैं यह उनके नैतिक जिम्मेदारियों पुरे ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं । इसके साथ ही उन्होंने कहाँ कि स्वछता बनाये रखने और इसे दैनिक जीवन में अपने आसपास भी सफाई रखना बहुत जरूरी है इसलिए आप जिन वार्डों में निवासरत है । उन वार्डों की समस्याओं से आप हमें अवगत करा सकते है मितानिनों ने कार्यक्रम के बाद आभार व्यक्त कर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया । बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर क्लब में कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नगर पालिक निगम कोरबा के एल्डरमैन परमानंद सिंह , कांग्रेस के नेता अमित सिन्हा , संजय आजाद , विद्या सिंह , स्वास्थ्य विभाग से आकांक्षा रॉय , प्रेणना गर्ग व इस कार्यक्रम के आयोजक बांकीमोंगरा के विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह एवं उनके टीम बिट्टू खान , सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण । वहीं घोड़देवा सामुदायिक भवन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , बांकीमोंगरा के कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह , संजय आजाद , एल्डरमैन परमानंद सिंह व इस कार्यक्रम के आयोजक घोड़देवा पार्षद पवन गुप्ता , एवं घोड़देवा क्षेत्र के समस्त मितानिनों व कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे । कार्यक्रम का स्वागत सभी अतिथियों का परिचय देते हुए ताली बजाकर किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें