Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बालको क्षेत्र के बेलाकछार, संगम नगर, नगरदा के ग्रामीणों ने सोसाइटी के गोदाम की मांग को लेकर कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। बालको क्षेत्र के बेलाकछार, संगम नगर, नगरदा के ग्रामीणों ने सोसाइटी के गोदाम के लिए बालको टाउनशिप में जगह उपलब्ध कराने की मांग की थी। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं देने पर ग्रामीणों की नाराजगी सामने आई है। अब कलेक्टोरेट पहुंचकर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व जनपद सदस्य कौशल प्रसाद, मदन सोनी, कृष्णा, वेदप्रकाश साहू का कहना है कि बेलाकछार, संगम नगर, नगरदा बालको का गोद ग्राम है। दोंदरो से नगरदा की दूरी 5 किलोमीटर है। हितग्राहियों को राशन लाने में परेशानी होती है। बरसात के समय नदी पारकर जाना पड़ता है। बालको टाउनशिप में सोसायटी के लिए गोदाम की मांग लंबे समय से हो रही है। बेलाकछार नदी के पास ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित गोदाम से किसी तरह काम चल रहा है। जिसे भी बेजाकब्जा बताकर हटाने की साजिश की जा रही है। दूसरी ओर अब बालको से गोदाम के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराकर प्रभावित ग्रामीणों की मांगे पूरी नहीं की गई। बड़ -चढ़कर अपने गांव को अपना ग्राम समझते हुए गांव के विकास कार्य के लिए जो सोसाइटी भरना है वह बंद न हो जा करके आप सभी ने आज एकता का परिचय देते हुए गांव की सभी बुजुर्ग महिलाओं माताओं बहनों भाइयों ने आज कलेक्ट्रेट जाकर पुरजोर कर विरोध किया है और सभी ने एक हल्ला बोल बोला है कि हमारा सोसाइटी हमसे मत छीनो यह एकता आपकी बहुत ही जरूरी है क्योंकि आप की एकता में ही हमारी संघर्ष समिति की ताकत है आप सभी अपनी इसी तरह एकता परचम लहराते रहे और गांव के विकास कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें