Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बाल्को कंपनी में कर्मी की मौत होने पर न्याय दिलाने सामने आए कोरबा नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन पुलिस अधीक्षक से की बालकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर अपराध पंजीबद्ध करने की माँग

बालको एलुमिनियम कंपनी में पिछले 6 माह पहले 14 फरवरी को बाल्को कंपनी के ग्रीन एनोड प्लांट में कार्य करने के दौरान एक कर्मी की मौत हो गई थी, मृतक अगश राम साहू 55 वर्ष वार्ड क्रमांक 16 निवासी कोहड़िया चारपारा के निवासी था हादसे के बाद मौजूद मजदूरों ने जमकर विरोध किया था कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को शांत करने में पुलिस कामयाब हो पाई थी इसी बीच बालकों के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर आप से समझौता पत्र लिखकर आश्वासन दिया गया था समझौता पत्र के दौरान बालकों के यूनियन के जिम्मेदार लोग मौजूद थे जिसमें मृतक के परिजनों को एक व्यक्ति को रेगुलर नौकरी एवं मृतक के वेतन का 90% पेंशन ई डी एल आई 7,20,000 रुपए, पीएफ एवं अन्य मिलने वाली सुविधा का समझौता की गई थी, लेकिन या समझौता पत्र फाइलों में दब के रह गई,पुलिस ने बालकों के अधिकारी और सेफ्टी इंचार्ज पर केस दर्ज कर दोनों अधिकारियों पर कार्य के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था, उक्त घटना के सम्बंध में संज्ञान लेते हुए वार्ड के पार्षद भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री कोरबा नरेंद्र देवांगन ने मृतक अगस राम साहू एवं उनके परिवारों को उचित न्याय दिलाने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर की है पार्षद नरेंद्र देवांगन ने परिजनों को उचित न्याय दिलाने के लिए सामने आए। श्री देवांगन ने पत्र में लिखा है की बाल्को कंपनी की मनमानी हमेशा बनी रहती है मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करते हैं यह घटना हादसा नहीं बल्कि हत्या है मृतक का परिवार असहाय हो गया है लिखित में आश्वासन के बाद भी मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है यह बिल्कुल गलत है मजदूरों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मृतक के परिवारों को शीघ्र ही न्याय मिलनी चाहिए व बालकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर अपराध पंजीबद्ध करनी चाहिए

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें