: बाल्को क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन, प्रशासन मौन
Mukesh Kumar Bharti
Mon, Dec 12, 2022
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बाल्को के विभिन्न क्षेत्रों में जहां पर रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है वही क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज से संबंधित भी कार्य निरंतर जारी हैं, जैसे अवैध ईंट का निर्माण, अवैध मिट्टी खनन इत्यादि। हैरत की बात है कि अवैध खनिज व रेत का परिवहन करने के दौरान ट्रैक्टर के वाहन चालक बिना लाइसेंस के भी होते हैं जिन पर यातायात विभाग की कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं, यह धड़ल्ले से क्षेत्र के मुख्य मार्गो तथा गली मोहल्लों में वाहन को तेज गति से चलाते हुए लापरवाही पूर्वक बिना जरूरी दस्तावेज के सड़कों पर अपनी वाहनों को दौड़ाते हैं, आखिर शासन प्रशासन ने कुछ सोच समझकर ही वाहन चलाने हेतु वाहन लाइसेंस को आवश्यक किया है, इसके बावजूद बाल्को क्षेत्र में अवैध रेत व खनिज का ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन करने वाले वाहन चालकों के पास वाहन चलाने का लाइसेंस तक नहीं होता जिसे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना निरंतर बनी रहती है। यदि इन वाहनों के गहराई से कागजात की जांच करें तो संभव है कि इनके कागजात भी पूरे प्राप्त नहीं हो पाएंगे। गौरतलब है कि क्षेत्र में अनेको पाठशाला है इन्हीं मार्गों से होते हुए स्कूली छात्र व छात्राएं पैदल अथवा साइकल से अपने-अपने स्कूल तक पहुंचते हैं, इन्हीं मार्गों पर बिना लाइसेंस धारक अवैध रूप से खनिज का अपने ट्रैक्टरों में लदान कर गंतव्य तक पहुंचते हैं, जिसे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। शासन प्रशासन को चाहिए कि ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करें ताकि राजस्व को हो रही हानि को बचाया जा सके तथा क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर भी कमी आ सके।
ऐसे ही एक वाहन क्रमांक CG-12,AQ-7321 के वाहन स्वामी जिसका नाम बसंत देवांगन बताया जा रहा है जिन्हें हमारे समाचार भारतीय news24 के संपादक मुकेश भारती ने ट्रैक्टर को रोका तो उस में अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा था जोकि बालको स्थित भद्रापारा में किया जा रहा था, हैरत की बात यह रही कि उक्त वाहन से क्षेत्र में अवैध खनिज का परिवहन तो किया ही जा रहा था साथ ही उक्त ट्रैक्टर चालक भी बिना लाइसेंस का ही प्राप्त हुआ, किसके पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस प्राप्त नहीं हो सका। गौरतलब है कि क्षेत्र में इस तरह के अनेकों वाहन है जोकि क्षेत्र में धड़ल्ले से अपने वाहन की गति को तेज करते हुए लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हैं जिससे दुर्घटनाएं निर्मित हो रही हैं तथा बड़ी दुर्घटनाओं की आशंकाएं बनी रहती है। बहरहाल शासन प्रशासन को इसपर ध्यान देते हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि सड़कों पर राहगीर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
ऐसे ही एक वाहन क्रमांक CG-12,AQ-7321 के वाहन स्वामी जिसका नाम बसंत देवांगन बताया जा रहा है जिन्हें हमारे समाचार भारतीय news24 के संपादक मुकेश भारती ने ट्रैक्टर को रोका तो उस में अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा था जोकि बालको स्थित भद्रापारा में किया जा रहा था, हैरत की बात यह रही कि उक्त वाहन से क्षेत्र में अवैध खनिज का परिवहन तो किया ही जा रहा था साथ ही उक्त ट्रैक्टर चालक भी बिना लाइसेंस का ही प्राप्त हुआ, किसके पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस प्राप्त नहीं हो सका। गौरतलब है कि क्षेत्र में इस तरह के अनेकों वाहन है जोकि क्षेत्र में धड़ल्ले से अपने वाहन की गति को तेज करते हुए लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हैं जिससे दुर्घटनाएं निर्मित हो रही हैं तथा बड़ी दुर्घटनाओं की आशंकाएं बनी रहती है। बहरहाल शासन प्रशासन को इसपर ध्यान देते हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि सड़कों पर राहगीर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन