: बिस्तर में तकिया समझ सर रख के सोता रहा व्यक्ति, हकीकत सामने आईं तो पैर तले जमीन खिसक गई।
Mukesh Kumar Bharti
Fri, Sep 10, 2021
कोरबा जिले के जगरहा बस्ती में अजीबों गरीब मामला सामने आया हैं, एक परिवार पिछले दो दिन से तकिया समझ अजगर के ऊपर सोया था, ये कहना गलत नहीं होगा की वो मौत के मुंह से वापस आया हैं, सुखद पहलू ये रही की वो सही समय में हलचल की वजह से समझ आगया वरना रात में ही गले में लिपट के मौत के आगोश में सुला दिया होता, जैसे ही परिवार ने देखा वो अजगर हैं पैरों तले जमीन खिसक गई फिर बिना देरी किए आस पास के लोगों ने स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी जिसके तुरंत बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया थोडी देर के मशक्कत के बाद रेस्क्यू में सफल हुए तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली साथ ही सभी ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन