Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बेगुनाह आदिवासियों की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के द्वारा ग्रामीणों के साथ थाना का किया घेराव।

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Dec 1, 2021
आज भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के द्वारा पूर्व गृहमंत्री एवम रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों के साथ करतला थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस पर बेगुनाह आदिवासियों पर गिरफ्तार और कार्रवाई करने आरोप लगाया।जांच पड़ताल किए बगैर पुलिस द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष जांच और जल्द रिहाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। शासन और प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर दोषी के ऊपर भी कार्यवाही ही करने का आश्वासन दिया है तब जाकर धरना प्रदर्शन को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया। आज के इस धरना प्रदर्शन में पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर जी, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप कंवर , भाजपा जिला महामंत्री श्री टिकेश्वर राठिया, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया, भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी श्रीवास ,करतला मंडल के अध्यक्ष श्री नटवर शर्मा, करतला मंडल के महामंत्री श्री नागेंद्र ठाकुर, श्री उमेश्वर सोनी, श्री ईश्वर राठिया ,श्री भान सिंह राठिया, श्री राजेंद्र राठिया, श्री कमलेश राय, श्री नीरज मिश्रा, श्री कुशराय, करतला युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति, कुदमुरा मंडल महिला को महामंत्री श्रीमती सुखवारा राठिया, चचिया सरपंच श्रीमती रामेश्वरी राठिया, श्रीमती मनिरो राठिया, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती रमोती राठिया, श्रीमती अगाशामती राठिया सहित सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन में शामिल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का और आम ग्रामीण जनों का भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मी श्रीवास ने आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें