: भाजपा नेता झाम लाल साहू के कार्यालय घेराव की चेतावनी देने के बाद 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग लगाया
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Sep 22, 2021भाजपा नेता झाम लाल साहू के कार्यालय घेराव की चेतावनी देने के बाद 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग लगाया
कोरबा (समाचार भारती न्यूज24) जिला उपाध्यक्ष भाजपा पि. व.मो. व पूर्व जनपद सदस्य झाम लाल साहू ने बरपाली वितरण केंद्र के देवलापाठ में बिगड़े विद्युत ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए कार्यालय घेराव की चेतावनी देने के 24 घंटे की अंदर नया ट्रांसफॉर्मर विद्युत विभाग ने लगाया।
ज्ञात हो ग्राम पंचायत देवलापाठ में विगत एक माह से विद्युत ट्रांसफॉर्मर का एक फेस खराब था और बरपाली विभाग के जे. ई. बदलने और बनवाने के रुचि नही ले रहे थे, इस संबंध में कल 21 सितंबर को श्री साहू ने अधीक्षण अभियंता सहित कलेक्टर महोदया को ज्ञापन देकर कार्यालय घेराव की चेतावनी दिया था जिस पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुये 24 घंटे अंदर आज 22 सितम्बर को नया 63 के वी की विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगवाया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन