Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भाजपा प्रदेश मंत्री एवं कोरबा विधानसभा प्रभारी ओ पी चौधरी ने संगठन को मजबूत करने ली पदाधिकारियों की बैठक

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 2, 2022
कोरबा :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं कोरबा विधानसभा प्रभारी ओ पी चौधरी ने आज दिनांक 01 सितंबर 2022 को संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों का आवश्यक बैठक लिया। बैठक प्रारंभ भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।जिसके बाद जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने स्वागत भाषण दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी ओ पी चौधरी ने कहा आप लोगो को दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक कार्य संपन्न करने आग्रह किया।श्री चौधरी ने बूथ से लेकर जिला पदाधिकारियों को सरल पोर्टल,कार्य विस्तार योजना,सोशल मीडिया में सजग रहते हुए पोस्ट करना इत्यादि के संबंध में बारीकी से बताया। इस दौरान उन्होंने आने वाले 9 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के प्रदेश के राजधानी रायपुर में प्रथम आगमन पर जिला से जाने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकताओं का सूची बनाने मार्गदर्शन किया।साथ ही जन हित में स्थानीय मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करके सरकार के ऊपर दबाव बनाने रणनीति बनाने कहा। इस बैठक में सह प्रभारी गोपाल साहू,प्रदेश कार्यसमीति सदस्य जोगेश लांबा,विकास महतो,अशोक चावलानी, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,महामंत्री संतोष देवांगन,उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह,राजेंद्र राजपूत,कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी,जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा,मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा,आईटी सेल संयोजक नवदीप नंदा,अम्मी लाल चौहान,दीपक खड़ायत,आरिफ खान, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल,वार्ड पार्षदगण सहित मंडल अध्यक्षगण,महामंत्रीगण,महिला मोर्चा,सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें