Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भाजयुमो जिला महामंत्री नरेन्द्र देवांगन ने कटघोरा विधानसभा के प्रत्येक मंडल में प्रदेश व्यापी आंदोलन को सफल बनाने भाजयुमो का लिया बैठक

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jul 19, 2022
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश व्यापी आंदोलन को सफल बनाने भाजयुमो कोरबा जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने कटघोरा विधानसभा के प्रत्येक मंडल में आवश्यक क्रमशः हरदी बाजार, भिलाई बाजार,दीपका मंडल में कामकाजी बैठक लिया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार युवाओं को झूठे प्रलोभन देकर सत्ता में काबिज हुई है युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है युवा मोर्चा के मेरे एक-एक कार्यकर्ता भूपेश सरकार की वादाखिलाफी पर भारी पड़ेंगे, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो या रोजगार केवल केवल भूपेश सरकार झूठ की पुलिंदा है युवा कमर कसकर तैयार रहें। आगामी 24 अगस्त को प्रदेश व्यापी आंदोलन को सफल बनाने बैठक, पोस्टर फ्लेक्स वॉल राइटिंग बेरोजगारी टेंट विधानसभा वार प्रदर्शन जिला स्तरीय प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों को सफल बनाना है। भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का कार्य युवा मोर्चा प्रदेश में करेगी आगामी प्रदेश व्यापी आंदोलन को सफल बनाना कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। इस अवसर पर विजय राठौर,भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुर्रे, महामंत्री रविंद्र राठौर,हरदी बाजार मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल,मंडल उपाध्यक्ष आकाश राठौर, दीपका भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा,दीपका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह महामंत्री अविनाश सिंह,दिनेश राठौर,प्रशांत शर्मा विकास सिन्हा अभिषेक तिवारी दीपक दुबे सक्षम जायसवाल विजय कुमार प्रदीप श्रीवास सोनू राठौर आधार सिंह सिद्धार्थ सिंह पप्पू राठौर सचिन राठौर सोनू दीपक कुमार सूरज पटेल रविंद्र कुमार निक्कू श्रीवास वह विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें