: भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के तत्वाधान में कोरोना काल मे स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न सामग्रियों की खरीदी में हुई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार DMF फंड के दुरुपयोग के विरोध में प्रदेश
Mukesh Kumar Bharti
Fri, Sep 24, 2021 कोरबा(समाचार भारती न्यूज24)
आज दिनाँक 24/09/2021 को भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के तत्वाधान में कोरोना काल मे स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न सामग्रियों की खरीदी में हुई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार DMF फंड के दुरुपयोग के विरोध में प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना एवं पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया एवं सरकार से इस भ्रष्टाचार में हुई अनियमितता की जांच की मांग की गई
आज के इस कार्यक्रम के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जोगेश लांबा ,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह कोसाबाड़ी मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री अजय विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री श्रीमती सुमन सोनी,श्री उदय सिंह,मंडल उपाध्यक्ष श्री राजेश सोनी,श्री पंकज देवांगन,श्री हरण राठौर,मंडल कोषाध्यक्ष श्री चंदन सिंह,मंत्री श्री पुनीराम साहू,श्री गोविंद साहू,श्री राजेश राठौर,श्रीमती रमा मिरी,प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती मनोरमा शर्मा,श्रीमती मंजू सिंह,श्रीमती तृप्ति सरकार,श्रीमती निर्मला चक्रधारी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक श्री राजेंद्र साहू,श्री गिरधारी रजक,श्री संजय मानिकपुरी,श्री अरुण शाह,श्री विलास बुटोलिया,श्री धर्मपाल सोलंकी,श्री धर्मेश कड़वे,श्री बलवंत सिंह,श्री सतीश केसरवानी,श्री नीरज सिंह,श्री सुनील चौहान,पार्षद श्री सुकुंदी यादव,श्री अन्नू भारद्वाज,श्री दमन साहू,श्री रामनाथ साहू,श्री गोप लाल राठिया,श्री योगेश यादव,श्री सुनील कुमार,श्री विशाल पटेल,श्री साखी राम,श्री शशि वर्मा,श्री चंदन मजूमदार,श्री विशु बहादुर,श्री मकसूद आलम,श्री डीके सिंह,श्री हरे राम साहू,श्री शैलेंद्र भगत,श्री सुभाष शर्मा,श्री रामाआसरे कोरी,श्री रघुनंदन सिंह कंवर,श्री देवेंद्र सिंह,श्री अनिल कुमार कंवर,श्री राजू कमर,श्री मंटू कंवर,श्री भजन सिंह कंवर,श्री मिलन दास,श्री सहरसा राम डडसेना श्रीमती लता राजपूत,श्रीमती भगवती राजपूत,श्रीमती कांति श्रीवास, श्री संजू शर्मा,श्री देवराज राठौर,श्री विनोद तिवारी उपस्तित रहे।
प्रदर्शन में पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने बताया कि कैसे बीएमएस फंड का दुरुपयोग करते हुए सुना लिया नहर के बगल में मल्टी लेवल पार्किंग और बुधवारी बाजार में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया जो आज तक किसी उपयोग में नहीं आ रहा है वही जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि किस तरह बीबी और बाबा की आपसी लड़ाई में प्रदेश का नुकसान हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग ऑटो मोड में काम कर रहा है जिसके कारण भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने बताया कि किस तरह मजबूरन राजीव गांधी जी को बोलना पड़ा था कि हम एक रुपए भेजते हैं तो जनता तक दस पैसे पहुंचता है और वही कहानी कोरबा में भी चरितार्थ हो रही है जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है और घटिया निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
समाचार भारती न्यूज24 से जगदीश पुरी की रिपोर्ट
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन