: भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Sep 15, 2021
कोरबा:-प्रदेश कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरोध एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा के द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित हुआ जिसमें पूर्व विधायक कटघोरा व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने बताया की जबसे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कार्यकाल में आयी लोग आम जनता और किसान अपने को ठगा महसूस कर रहें हैं, इनकी जो योजनाएं है *नरवा-गरवा-घुरूवा-बारी* असफल रही है जितने वायदे किये गये सबके-सब झूठे साबित हुए है, वहीं पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा ने कहा कि जब मैं महापौर था तब तत्कालीन विधायक कोरबा जो वर्तमान में मंत्री है नगर निगम के कार्यो पर अव्यवस्था और आभाव की बातें करते थे अभी उनके खुद के महापौर है और पिछले कार्यकाल में रेणु अग्रवाल जी थी कितना कार्य कराया गया और सड़को की हालत अभी कैसी है सभी जानते हैं,सड़को की बदहाल स्थिति अपनी कहानी बयां कर रही है , नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि कठपुतली महापौर के कारण नगर निगम कोरबा का कार्य अवरुद्ध पड़ा है, इस क्रम में भाजपा बाँकी मोंगरा मंडल के अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा ने बताया कि पूर्व में बाँकी मोंगरा में उप-तहसील संचालित हो रहा जोकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के आने के बाद वो भी बंद हो गया वो पूर्ण रूप तहसील बनाये और सड़के जो गड्ढों में तब्दील हो गए हैं उसकी मरम्मत करें और बिजली बिल को आधा करें आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन का सफल संचालन महामंत्री मनीष मिश्रा जी के द्वारा किया गया एवम आभार प्रदर्शन लखेश्वर खूंटे जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में लखन लाल देवांगन जी (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा), जोगेश लाम्बा जी (पूर्व महापौर, कोरबा) जोतिनंद दूबे जी (पूर्व अध्यक - खाघ आयोग ) नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी, अजीत कैवर्त जी पूर्व मंडल अध्यक्ष व एल्डरमैन, उदय शर्मा जी मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, शैल राठौर जी पार्षद वार्ड 65 सुनीता पाटले जी (प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा) एवम बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता युवा मोर्चा कार्यकर्ता तथा आम जनता उपस्थित रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन