Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भारत जोड़ो यात्रा के लिए सैकडो युवाओ को झण्डा दिखा विदा किया गौ- सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा ने

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Nov 21, 2022
____________________________ *कोरबा/पाली:-* युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में रायपुर में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने सैकड़ों युवा कांग्रेसी को आज शिव मंदिर चौक से रवाना किया गया। इन युवाओ का उत्साहवर्धन करने के लिए गौ- सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा ने झंडा दिखा उन्हें विदा करते हुए सभी का अभिवादन किया और कहा कि भारत की माटी में यात्राओं का अनूठा इतिहास रचा है। असत्य पर सत्य की विजय हेतु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा की गई श्रीलंका की ऐतिहासिक यात्रा हो अथवा एक मुट्ठी भर नमक से पूरा देश ब्रिटिश साम्राज्य हिला देने वाला 1930 का दांडी यात्रा, बाबा आमटे की भारत जोड़ो यात्रा हो अथवा राष्ट्रीय अखण्डता संप्रदायिक सद्भाव मातृत्व भाव से समर्पित एकता यात्रा, यात्रा के महत्त्व को अस्वीकार नही किया जा सकता। भारतीय जीवन मे यात्रा को जन सम्पर्क का सशक्त माध्यम स्वीकारा गया है। यात्राएं सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक यथार्थ से सीधा साक्षात्कार कराती है। भारत जोड़ो यात्रा भी कांग्रेस के एक राजनीतिक महत्त्वकांक्षा की यात्रा है। इस दौरान प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला सचिव सुरेश गुप्ता, राजीव मितान के विधानसभा संयोजक अमित भदोरिया, सत्यनारायण श्रीवास, अजय सैनी ,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद डिक्सेना,अजय प्रजापति, चंदर आर्मो, राजेश खुसरो, दिलहरण मरकाम मनोज कुर्ते, राम प्रसाद चौहान, अमर लाल सोनी, सुमित टेकाम, गया भाई, राजू यादव, दिलहरण मरकाम, महेश्वर महंत, विक्की महंत, प्रीतेश, रवि सहित दर्जनों कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें