Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आयोजित की सर्वधर्म प्रार्थना सभा - निगम के महापौर, सभापित व पार्षगण हुए सम्मिलित

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Oct 2, 2021
कोरबा। शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। लाइवलीहुड कॉलेज के सभागृह में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, पार्षद द्वय पालूराम साहू, अजय कुमार गोंड़, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त (स्काउट) जीपी भारद्वाज, जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख, जिला आयुक्त (गाइड) डा. फरहाना अली की प्रमुख रूप से उपस्थिति हुई। सर्वधर्म प्रार्थना सभा का संचालन व संयोजन जिल प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) गनेशी सोनकर, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) उत्तरा मानिकुपरी ने किया। कोरबा ब्लॉक सचिव एमएल यादव, संयुक्त सचिव फरेम डहरिया, रोवर लीडर द्वय राजीव साहू, पंकज साहू, जिला युवा समिति के अध्यक्ष पप्पू चन्द्रा, उपाध्यक्ष राधिका विश्वकर्मा ने सहयोग प्रदान किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में कोरबा शहर के विद्यालयों व ओपन दलों से स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स तथा लीडर्स की भागीदारी हुई। प्रार्थन सभा के पश्चात नशा मुक्ति का संदेश देते स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स द्वार रैली निकाली गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें