Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मानव सेवा मिशन ने फुटपाथ पर सोने वालों को वितरित किये कंबल

बालको संयंत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंदों एवं घुमंतू लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया। मानव सेवा मिशन के द्वारा विगत दो वर्षों से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य किया जाता रहा है सेवा कार्य के इसी कड़ी में कोरबा शहर में फुटपाथ पर सोने वालों को संस्था के सदस्यों द्वारा रात्रि में घूम घूम कर कंबल प्रदान किया गया जिससे कि जरूरतमंदों को ठंड से बचने में राहत मिल सके। यहां बताना लाज़मी होगा कि मानव सेवा मिशन ने प्रथम एवं द्वितीय लॉक डाउन में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सूखा राशन उपलब्ध कराया था। लॉक डाउन के अलावा भी संस्था द्वारा हर महीने किसी न किसी रूप में सेवा कार्य किया जाता है। सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, संजय विजयवर्गीय, प्रभात शुक्ला एवं मनोज सिंह उपस्थित रहे एवं सक्रिय सदस्य राजेश धीवर, अशोक पटेल, दिनेश पृथ्वीकर, कमलेश बोहरपी और शैलेन्द्र जायसवाल सेवा कार्य में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें