Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मितानिनों को भी न्यूनतम वेतनमान मिले- हितानंद

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Nov 24, 2021
आज मितानिन दिवस के अवसर पर अनुभव भवन हाउसिंग बोर्ड में बालको जोन की सभी 45 मितानिनों का सम्मान किया गया । बालको प्रबंधन एवं पार्षदों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बाल्को सीएसआर की प्रमुख मोनिका जैन , नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद गंगाराम भारद्वाज, पार्षद नर्मदा लहरें, वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष केएन सेठ ,महामंत्री पी एल सोनी, संजीव शुक्ला एवं सत्या जयसवाल और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने कहा मितानिनों का कार्य 24 घंटे 365 दिन का रहता है सही अर्थों में वार्ड में सेवा कार्य उन्हीं के द्वारा किया जाता है, उनके कार्यों से मृत्यु दर भी कम हुई है। उन्हें शासन द्वरा कुछ ही केश अनुसार पारितोष प्राप्त होता है , जबकि उन्हें कम से कम न्यूनतम वेतनमान तो मिलना ही चाहिए। सीएसआर प्रमुख मोनिका जैन ने कहां की कोरोना काल में उनके द्वारा घर-घर जाकर संपर्क किया गया, कोविड- वैक्सीन जगह-जगह लगाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है ।उन्होंने मितानिनों से कहा बालको द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए पोषक आहार एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित की जाती है मितानिन प्रशिक्षण प्राप्त कर क्षेत्र को लाभ पहुंचाएं ।सभी अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र में अगरबत्ती जला कर, विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के सम्मान एवं उद्बोधन उपरांत मितानिनो ने अपने अनुभव भी साझा किए। सभी मितानिनों का साल श्रीफल और मिठाई पैकेट देकर सम्मानित किया गया। इस कार्य के लिए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बालको प्रबंधन की प्रशंसा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें