Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मोटर सायकल चोर पर रामपुर पुलिस की कार्यवाही,चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Oct 7, 2021
कोरबा जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है इसी क्रम में आज दिनांक 07.10.2021 को रामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला अस्पताल कोरबा के सामने एक लडका नीला रंग का एक मोटरसायकल होण्डा लिवो बिना नंबर प्लेट का रखा है तथा मोटर सायकल सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर अधीक्षक महोदय कोरबा श्री योगेश साहू द्वारा तत्काल घेराबंदी कर त्वरीत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी कोतवली श्री सनत सोनवानी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरी. मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर से सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल मौके पर पहुंचकर मोटर सायकल चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम दुलार उर्फ दिलीप कुमार चौहान पिता स्व. ननकी चौहान उम्र 32 वर्ष सा कैलाशनगर बालको हा.मु. लालमाटी थाना उरगा जिला कोरबा का होना बताया । उक्त मोटर सायकल का दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु दुलार उर्फ दिलीप कुमार चौहान को नोटिस तामिल करने पर मोटर सायकल के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। तथा गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम कथन लिया गया, जो उक्त मोटर सायकल को चोरी करना बताया बताया । गवाहों के समक्ष उक्त मो0सा0 बिना नंबर प्लेट की जिसका इंजन नंबर JC71ET0022496 चेसिस नंबर ME4JC711JFT13943 कीमती 20000 रूपये है को जप्त कर मोटर सायकल चोरी की होने की प्रबल संभावना पर आरोपी के विरुध्द इस्तगासा क 31/2021 धारा 41 (1-4) जा0फौ0/379 भादवि में आरोपी को आज दिनांक 07.10.2021 के 07.00 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया गया है।* *उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी* *प्रभारी रामपुर, प्रआर 254 राम सजीवन वर्मा, आरक्षक पवन चंद्रा, राकेश कर्ष, संदीप भगत, जितेंद्र सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।भविष्य मे भी रामपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें