Tuesday 4th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक कटघोरा लखन देवांगन ने डोंगरी, राल एवं मोहनपुर में जनसंपर्क कर भूपेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Dec 10, 2022
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में पूरी तरह विफल राज्य सरकार की नाकामी को लेकर छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन ने मोर आवास मोर अधिकार के तहत कटघोरा क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर ग्राम राल एवं ग्राम डोंगरी में जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री आवास से वंचित एवं किस्त नहीं मिलने के कारण मकान पूरा नहीं कर पाए जिससे बेघर हुए लोगों से चर्चा कर राज्य सरकार की नाकामी को गिनाया। पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहां की ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों ने प्रधानमंत्री आवास मिलने की आस में अपने रहने की मकान को तोड़ दिए हैं।प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ तूफान के चलते मकान क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों के रहने के लिए पक्का मकान घर नहीं बचे हैं राज्य सरकार गरीबों के साथ घोर अन्याय तथा सौतेला व्यवहार कर रही है। झूठी भूपेश सरकार ने 8 लाख गरीब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों के सर से पीएम आवास का छत छीन लिया। राज्य में कुपोषण का शिकार से हजारों की जिंदगी चली गई। ये चावल घोटाला कर स्व सहायता समूह की बहनों को ठगने का काम किया। खाद की कालाबाजारी कर किसानों को पंप कनेक्शन देना बंद किया। यह सरकार झूठे वादे कर 4 साल से छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को गुमराह कर रही है। केवल नरवा गरवा और कागजों में गोबर बेचकर आय गिनाने से बाहर नहीं निकल पा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, जिला उपाध्यक्ष व सरपंच श्रवण सिंह तंवर महामंत्री राजेंद्र टंडन मोहनपुर सरपंच सावित्रीबाई कंवर पूर्व सरपंच गणेश कंवर सरपंच इंद्रपाल सिंह उपसरपंच विष्णु महंत सुमेर दास महंत शक्ति केंद्र संयोजक कन्हैया कंवर बजरंग महंत जन सिंह हरि सिंह धर्म सिंह छत राम अमृत दास मोहित राम गंगाराम कश्यप गोमती बाई भूरी बाई समय लाल यादव सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें