Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: युवा जागृति संगठन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रैली में बिस्किट पानी इत्यादि का वितरण किया

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 19, 2022
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक कानूनी जागरूकता आउटरीच के माध्यम से नागरिकों को सशक्तिकरण एवं हक हमारा भी तो है जेल बंदियों के लिये विशेष अभियान का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया जा रहा है। इसी प्रयोजन के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा महिला बाल विकास विभाग कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 13.11.2022 को विशाल विधिक जागरूकता रैली आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डी.एल. कटकवार, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा,ज्योति अग्रवाल अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. कोरबा,हरीश चंद मिश्र व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो कोरबा, श्रीमति शीतल निकुंज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मंजीत जांगडे व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो कोरबा, श्रीमति रिचा यादव प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दोे के अतिरिक्त न्यायाधीश कोरबा,राजेन्द्र भार्गव कोर्ट मैनेजर कोरबा, दिनेश टेंगवार नाजीर जिला न्यायालय कोरबा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के कर्मचारी गण उपस्थित रहें।विधिक जागरूकता रैली में छ0ग0 बटालियन एनसीसी कोरबा, उच्च.माध्य. विद्यालय विद्युतगृह क्र.01 कोरबा, सरस्वती उच्च.माध्य. विद्यालय बुधवारी बाजार कोरबा, शास. उच्च.माध्य. विद्यालय पी.डब्ल्यू.डी. कोरबा, जिला आयुक्त संगठन स्काउट एवं गाईड कोरबा के छात्रा/छात्राएं की रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से सामान्य व्यक्ति के न्याय तक पहुंच, विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने संबंधी स्लोगन, न्याय का पहुंच विकास का आधार है, आपकी शून्य हो आय तो मिलेगा न्याय, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, घरेलु हिंसा एवं महिलाओं के अधिकार, नशा उन्मूलन, स्वच्छता अभियान, लोक अदालत में प्रकरणों का आपसी राजीनामा के फायदे एवं घर-घर विधिक जागरूकता फैलाने संबंधी तख्ती के साथ जिला न्यायालय परिसर कोरबा से कोसाबाड़ी, निहारिका चैक, आई.टी.आई. चैक होते हुये पुनः जिला न्यायालय परिसर में आकर विधिक जागरूकता रैली समापन की घोषणा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा की गई। *इस कार्यक्रम में बिस्किट पानी इत्यादि के वितरण में युवा जागृति संगठन के महासचिव बुधेस्वर चौहान,उपाध्यक्ष नागेन्द्र राय एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें