Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राजेश यादव ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की

राजेश यादव ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की... कोरबा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी व सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक राजेश यादव ने दिनेश लाल व चंद्रभान कुर्रे को कुट रचित दस्तावेज श्रम न्यायालय मे प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री श भूपेश बघेल,प्रभारी मंत्री व शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम जी मुलाक़ात कर निलंबित करने की मांग किया है। ज्ञात हो कि कोरबा शासकीय प्राथमिक शाला नेवसिहा धनुवार पारा पथर्री विकास खण्ड पाली जिला कोरबा छःग के सफाई कर्मचारी बसंत कुमार भारद्वाज पिता स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद द्वारा मुझे न्याय दिलाने एवं आवश्यक कार्यवाही किए जाने बाबत आवेदन दिया गया है उनके द्वारा बताया गया है कि श्रम न्यायालय कोरबा मे उनके आवेदन के परिपेक्ष मे विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली डी लाल एंव चंद्रभान कुर्रे प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला नेवसिहा धनुवार पारा पथर्री द्वारा जो दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है वह कुट रचित एंव फर्जी है एवं गलत जानकारी देकर श्रम न्यायालय को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है बसंत कुमार भारद्वाज सफाई कर्मचारी द्वारा अपने आवेदन के साथ डी लाल विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली एंव. चंद्रभान कुर्रे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला नेवसिहा धनुवार पारा पथर्री द्वारा श्रम न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेजों की छाया प्रति बसंत कुमार भारद्वाज को प्रक्रिया के तहत उपलब्ध करायी गयी है। डी लाल विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली एवं चंद्रभान कुर्रे प्रधान पाठक बसंत कुमार भारद्वाज को दस्तावेजों का मैने सुक्ष्म अवलोकन किया है जिससे प्रातित होता है कि दस्तावेज संदेह युक्त है एंव शाशि कांत कुर्रे के संबंध मे श्रम न्यायालय कोरबा मे जो दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है वह प्रथम दृष्टया ही संदेह पैदा कर रहा है! श्री बसंत कुमार भारद्वाज सफाई कर्मचारी को नियुक्त पत्र (प्रमाणपत्र)अघ्यक्ष शाला विकास समिति,सरपंच, सचिव ग्राम पंचायत ढ़ोलपूर का दिनांक 18/62019 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाली श्री डी लाल द्वारा प्रधान पाठक नेवसिहा धनुवार पारा को उपरोक्त अनुसार कार्यवाही करने हेतु सुनिश्चित किया गया है ऐसी स्थिति मे विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली के पत्र क्र,/सफाई कर्मचारी/2022-23/1342 पाली दिनांक 28/9/2022 को सहायक श्रम आयुक्त जिला कोरबा को प्रेषित पत्र उनकी लापरवाही को सिद्ध करता वह। यदि बसंत कुमार भारद्वाज सफाई कर्मचारी के कार्य प्रस्ताव के संबंध मे प्रधान पाठक नेवसिहा धनुवार पारा से कोई भी दस्तावेज प्राप्त नही होने की जानकारी दी गयी है ऐसी स्थिति मे बसंत कुमार भारद्वाज सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत होने का भली भांति जानकारी होने के बाद भी श्री बसंत कुमार भारद्वाज सफाई कर्मचारी के संबंध मे आवश्यक जानकारी प्रधान पाठक से क्यो नही मंगवायी गयी ? इससे प्रतीत होता है कि बसंत कुमार भारद्वाज एंव शशी कांत कुर्रे के मध्य समस्या एंव प्रकरण मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी लाल की अहम भूमिका है। प्रधान पाठक प्राथमिक शाला नेवसिहा धनुवार पारा श्री चंद्रभान कुर्रे जो कि शशी कांत कुर्रे का सगा भाई है उनके द्वारा पंच, उप सरपंच, अध्यक्ष शाला विकास समिति, सरपंच ग्राम पंचायत ढ़ोलपूर को अपने प्रभाव मे ले कर प्रधान पाठक द्वारा शशि कांत कुर्रे सफाई कर्मी के संबंध मे परस्पर विरोधाभास दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है एंव गलत कर्तव्य प्रमाणपत्र दिनांक 11/01/2021 को जारी किया गया है इसके पूर्व दिनांक 07/03/2020 को प्रधान पाठक द्वारा शशिकांत कुर्रे के संबंध मे गलत कर्तव्य प्रमाण पत्र जारी किया गया है। प्रधान पाठक द्वारा कर्तव्य प्रमाण-पत्र जारी किये जाने संबंध मे उनके द्वारा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली को अवगत भी नही कराया गया है। उक्त दस्तावेजो मे महत्वपूर्ण दस्तावेज यह भी है कि शशिकांत कुर्रे अंश कालीन सफाई कर्मचारी की उपस्थिति पत्रक माह सितंबर 2019 से अप्रैल 2020 मे माह सितंबर 2019 से आज पर्यन्त तक अ प्राप्त है इस आशय की जानकारी दी गयी है। वही पुनः उपस्थिति पत्रक मे माह सितंबर 2019 से फरवरी 2020 तक शशिकांत कुर्रे की उपस्थिति की जानकारी माहवार दी गई है।ऐसी स्थिति मे प्रधान पाठक चंद्रभान कुर्रे द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज़ों संदेह प्रतीत होता है। माह नवंबर दिनांक 11/11/2019 एंव शाला प्रबंध समिति गठन सत्र 2019-20 को दस्तावेजों का शशिकांत कुर्रे के अनुभव प्रमाण पत्र साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड गेवरा छेत्र मे ठेकेदार के अंदर दिनांक 03/08/2017 से 23/6/2018 तक फर्म मे कार्यरत था का प्रमाण पत्र से स्पस्ट हो जाता है कि यदि शशिकांत कुर्रे अंश कालीन सफाई कर्मचारी के रुप मे दिनांक 28/07 2012 से नियमित रूप से कार्यरत है तो फर्म सुनिल कुमार सिंह के एस, ई,सी,एल,मे ठेकेदार के अंदर पंप आपरेटर के रुप मे दिनांक 03/08/2017 से 23/06/2018 तक कैसे कार्य किया ?अर्थात शशिकांत कुर्रे एक ही समय मे दो जगह कैसे अपनी सेवा दे सकता है ? अतःनिवेदन है कि सफाई कर्मचारी बसंत कुमार भारद्वाज के प्रकरण में सुक्ष्म जांच कर प्रधान पाठक चंद्रभान कुर्रे नेवसिहा धनुवार पारा प्राथमिक शाला पथर्री डी लाल विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली को निलंबित करते हुए इस प्रकरण मे संलिप्त ब्यक्तियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही कर बसंत कुमार भारद्वाज को न्याय दिलाने की के लिए गुहार लगाई है। जिसका प्रतिलिपि सचिव शिक्षा विभाग रायपुर, कमिश्नर आयुक्त बिलासपुर, जिला कलेक्टर कोरबा व जिलाशिक्षा अधिकारी कोरबा को भी ज्ञापित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें