Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, गरिमा मेडिकल स्टोर के सामने एक व्यक्ति से मारपीट करने वाले रेत माफिया याकूब खान समेत 3 आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Oct 30, 2021
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 27.10.2021 को प्रार्थी गौतम यादव पिता स्व. गौरी शंकर लाल यादव उम्र 22 वर्ष साकिन चिमनी भट्ठा टी.पी. नगर कोरबा चौकी रामपुर उपस्थित आकर इस आशय का लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि कल दिनांक 26. 10.2021 की रात्रि लगभग 09.00 बजे यह गरिमा मेडिकल स्टोर्स के सामने अपनी मोटर सायकल मोड़ रहा था, उसी समय एक स्कार्पियो में सवार *याकूब खान, कृष्ण कुमार साहू, अमर लाल गोसाई* वहां पर आये और रोड में गाड़ी मोड़ने की बात को लेकर प्रार्थी गौतम यादव को अश्लील गाली गलौच देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का, बेल्ट से आम रास्ते पर ताबड़तोड़ मारपीट करने लगे, प्रार्थी की रिपोर्ट पर *चौकी रामपुर में अपराध क्रमांक 1015/2021 धारा 294,506,323,34 भादवि* पंजीबद्ध कर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री योगेश साहू* द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, *थाना प्रभारी कोतवली श्री सनत सोनवानी के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी रामपुर उप निरी. मयंक मिश्रा* के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों के सकूनत पर दबिश देकर उक्त अपराध आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए आरोपियों द्वारा शांति व्यवस्था भंग कर संज्ञेय अपराध घटित करने की पूर्ण संभावना पर आरोपियो के विरुद्ध पृथक से *इस्तगासा क्रमांक 114/665/2021 धारा 151,107,116(3) जा.फौ.* तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए इस्तगासा माननीय सिटी मजिस्ट्रेट महोदय के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी रामपुर, प्र0आर0 144 रंजन देवांगन ,प्र0आर0 221 विजय कुर्रे, आरक्षक प्रदीप राठौर, राकेश कर्ष, संदीप भगत, जितेंद्र सोनी, कृष्णा पटेल, सलीप खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *भविष्य में भी असामाजिक तत्वों पर रामपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें