Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: रोजगार मेला: 27 नवंबर को 166 पदों में भर्ती के लिए लगेगा मेला,जिफ्सा प्रोफेशनल कॉलेज कुचेना में होगा आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Nov 26, 2021
कोरबा 25 नवंबर 2021/जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने कोरबा जिले के जिफ्सा प्रोफेशनल कॉलेज कुचेना कोरबा में 27 नवंबर 2021 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में कुल 166 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के 10वीं, 12वीं पास तथा स्नातक युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। रोजगार मेले में कुल 11 कंपनियां शामिल हो रही हैं। इसमें एडप्रो इंजीनियरिंग पॉवर लिमिटेड में 30 पदों, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 02 पदों, गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में दो पदों, सामर्थ सिद्धी वेल्थ कंसल्टेंसी में 15 पदों, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 55 पदों, बजाज एलाइंस लाइफ इंश्योरेंस में 15 पदों, कृष्णा ऑटो राइडर्स में 10 पदों और एक्सिस बैंक में 05 रिक्त पदों में भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार सीस लिमिटेड में 25 पदों, तिरूपति बजाज में 03 पदों और श्रीराम फाइनेंस में 04 रिक्त पदो ंके लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 27 नवंबर को सुबह 11 बजे जिफ्सा प्रोफेशन कॉलेज कुचेना कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें