Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: विदेश में श्री राम व भोलेनाथ के दरबार व प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में मत्था टेक लंगर में शामिल हुए स्पीकर व कोरबा सांसद

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Aug 31, 2022
कनाडा में आयोजित हुए 65 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में शामिल होने विदेश प्रवास पर गए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत,विस् सचिव दिनेश शर्मा सम्मेलन में भाग लेने उपरांत लंदन पहुंचे हैं। महंत दंपत्ति ने लंदन के साउथ हॉल का भ्रमण किया जहां लगभग 50 लाख अप्रवासी भारतीय निवासरत हैं। यहां भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर है जहां विस अध्यक्ष व सांसद ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ की पूजा कर जलाभिषेक भी किया। इसी तरह गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर लंदन के हंसलोव गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में दर्शन किया। गुरुद्वारा में आयोजित संकीर्तन में शामिल होकर लंगर में महंत दंपत्ति ने गुरु का प्रसाद भी ग्रहण किया। डॉ. महंत ने बताया कि लंदन में इस गुरुद्वारा की नींव श्रीमती तेज कौर छतवाल ने रखी थी जो कि रायपुर स्थित सिब्बल पैलेस के संचालक हैप्पी सिब्बल की नानी है। हैप्पी सिब्बल के मामा लंदन में वेज एण्ड फ्रुट के थोक विक्रेता के तौर पर 50 वर्षों से व्यापार कर रहे हैं। इन दिनों हैप्पी सिब्बल भी लंदन प्रवास पर थे। डॉ. महंत व श्रीमती महंत ने विदेश की धरती पर भगवान राम, भगवान शिव के भव्य मंदिर एवं गुरुद्वारा में पूजा-अर्चना करते हुए कहा कि भारत देश की आध्यात्मिक संस्कृति की गौरवशाली गाथा और परंपरा को पाश्चात्य सभ्यता के लोगों ने भी स्वीकार किया है। विदेशों में भी भगवान राम-लक्ष्मण-जानकी, हनुमान, श्रीकृष्ण, शिव लोगों के हृदय में बसे हुए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें