Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत कनाडा में 65 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे,सम्मेलन में शामिल होने कोरबा सांसद व विस् सचिव रवाना

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 19, 2022
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत हैलिफैक्स (कनाडा) में दिनांक 20 से 26 अगस्त, 2022 तक आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत 20 अगस्त को नई दिल्ली से टोरंटो (कनाडा) पहुंचेंगे। बता दें की इस सम्मेलन में पूरे विश्व से 54 देशों ने भाग लिया है जिनके कुल 181 सदस्य शामिल होंगे। भारत से 27 सदस्य सम्मेलन शामिल होंगे। कनाडा में 20 से 26 अगस्त तक होने वाले संसदीय संघ के सम्मेलन छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष के साथ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा भी सम्मिलित होंगे। विधान सभा अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत व सूरज महंत सम्मेलन में भाग लेन के पश्चात् 3 सितम्बर को रायपुर वापस लौटेंगे। विधान सभा अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत को उनकी विदेश यात्रा के लिए निवास कार्यालय ‘‘स्पीकर हाऊस’’ में पहुंचकर शुभचिंतकों शुभकामना दी। विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें