Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: विश्व आदिवासी दिवस पर पांच दिवसीय सेवा महोत्सव के समापन में पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने पहुंचकर प्रतिभागी का सम्मान करते हुए सर्व आदिवासी समाज को दिए बधाई

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Aug 11, 2022
आदिवासी शक्तिपीठ बुधवारी बाजार कोरबा में सर्व आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस समारोह एवं पांच दिवसीय सेवा महोत्सव के रूप में आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित हुए इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज ने गमछा बांधकर पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक लखन देवांगन का सम्मान किया। आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई संदेश देते हुए पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहा कि कोरबा जिला आदिवासी समाज बाहुल्य जिला है आदिवासी समाज हमारी प्राचीन परंपराओं एवं ऐतिहासिक संस्कृति के प्रतीक हैं तथा जल जंगल जमीन के संरक्षण में सदैव तल्लीन रहने वाले प्रकृति के सच्चे सेवक हैं सर्व आदिवासी समाज ने कोरबा में स्थापित हुए शहीद वीर नारायण सिंह के मूर्ति स्थापना के लिए पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए उन्हीं के कार्यकाल में उनके महापौर रहते आदिवासी शक्तिपीठ की नींव रखी गई थी तथा कार्यकाल में ही शहीद वीर नारायण सिंह के मूर्ति स्थापित हुआ था। लगभग दर्जनों महापुरुषों डॉक्टर अंबेडकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे छत्तीसगढ़ के वीर महापुरुषों का मूर्ति स्थापना हुआ था। पांच दिवसीय आदिवासी महोत्सव में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया सभी प्रतिभागियों को पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन के कर कमलों से पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के सैकड़ों से अधिक संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें