Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज में आज 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला,337 रिक्त पदों में भर्ती के लिए बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Sep 15, 2021
कोरबा 16 सितंबर 2021/जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने कोरबा जिले के शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज में आज 16 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला का आयोजन पीजी कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में कुल 337 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के 10वीं, 12वीं तथा स्नातक पास युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार मेले में युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में बैंकिग, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य संस्थाएं एवं औद्योगिक संस्थाओं से संबंधित कुल 13 नियोजक शामिल हो रहे हैं। जिले के युवाओं को इन संस्थाओं में रोजगार पाने के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले के माध्यम से श्रीराम फॉर्चुन सॉल्युशन्स लिमिटेड में सेल्स मैनेजर, डेवलेपमेंट मैनेजर, एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में सेल्स एक्जीक्यूटिव, तिरूपति ऑटो एजेंसी में सेल्स एक्जीक्यूटिव, बजाज फाइनेंस में सेल्स ऑफिसर, राईडर्स सुजुकी में स्पेयर मैनेजर के रिक्त पदों में भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार एनकेएच हॉस्पिटल में वार्ड बॉय, हाउस किपिंग, स्टाफ नर्स, कृष्णा हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स एवं गीता मेमोरियल हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों में भर्ती की जाएगी। मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में सेल्स ऑफिसर, अभिकर्ता, एजी कॉर्पोरेशन केटीएम शोरूम में सेल्स एक्जीक्यूटिव, गुड वर्कर, टेक्नॉलॉजिस्ट लिमिटेड में सिलाई मशीन ऑपरेटर, टेक्निशियन, सेल्स एक्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव, आईएफएलएस लरनेट स्किल लिमिटेड में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, एमआईजी वेल्डर एवं सिलाई मशीन ऑपरेटर के पदों में भर्ती की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें