Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शासकीय स्कूलों में हो रही है अवैध फीस वसूली: नूतन सिंह ठाकुर (अध्यक्ष, कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन)

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Oct 1, 2021
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों के लिए फीस तय किया गया है। इस संबंध में दिनांक 13 सितंबर को आयुक्त ने आदेश जारी कर हाईस्कूल के लिए 380 रूपए तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिए 415 रूपए सभी छात्र-छात्राओं से फीस लेने का निर्देश है। शासन के उक्त आदेश की आड में कोरबा के अनेक शासकीय स्कूलों के प्राचार्य 100 से 150 रूपए ज्यादा वसूल रहे हैं। गरीबी के कारण अधिकांश बच्चे मजबूरी में शासकीय स्कूलों में पढ़ते है लेकिन शासकीय स्कूलों के प्राचार्यों अपने निजी स्वार्थ के लिए गरीब बच्चों से अधिक वसूली कर रहे हैं। कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग करता है कि शासकीय स्कूलों में अवैध फीस वसूली पर तत्काल रोक लगाये साथ ही सभी बच्चों को फीस की रसीद प्रदान करने का निर्देश सभी शासकीय स्कूलों को दिया जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें