: शिकसा काव्य संगम कोरबा की बीसवीं कड़ी का हुआ आयोजन
Mukesh Kumar Bharti
Sun, Nov 21, 2021
शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ जिला कोरबा द्वारा स्कूल में शिक्षण कार्य के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा रखने वालों शिक्षक और विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनके लेखन,गायन ,चित्रकारी ,नृत्य आदि प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर बहुआयामी संस्था के द्वारा एक ऑनलाइन पाक्षिक कार्यक्रम "शिकसा काव्य संगम कोरबा" कार्यक्रम आनलाईन आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के बीसवीं कड़ी के मुख्य अभ्यागत श्री कुंजकीशोर राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित प्राचार्य शा.उ. मा. वि. डोंगाकहारौद जांजगीर चांपा ने कार्यक्रम का प्रशंसा करते हुए संस्थापक डॉ शिवनारायण देवांगन के संयोजन,जिला इकाई के अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी हिमधर व अकादमी के पूरे टीम को शुभकामनाएं दिए और खुद भी इस अकादमी में जुड़ने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कौशलेंद्र पटेल प्रांताध्यक्ष,सुश्री लक्ष्मी करियारे अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,श्री जितेंद्र रत्नाकर प्रांतीय महासचिव,श्री बोधीराम साहू प्रांतीय कोषाध्यक्ष,श्री महेत्तर लाल देवांगन प्रांतीय संगठन मंत्री,श्री संजय मैथिल प्रांतीय सयुक्त सचिव
श्री विनोद कुमार सिंह संरक्षक,श्री राधेश्याम कंवर प्राचार्य पीथमपुर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता कर रही श्रीमती गीता देवी हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता फरसवानी अध्यक्ष जिला इकाई कोरबा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ ही सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना श्रीमती रीता राय व्याख्याता,अयोध्यापुरी, राजगीत कु. विजयलक्ष्मी मिश्रा व्याख्याता हरनमूडी,के सुमधुर गीत से हुआ। आमंत्रित कवि में श्री घनश्याम प्रसाद श्रीवास सहायक शिक्षक, शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको ने संगीत के साथ छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर सभी के मन मोह लिया , श्रीमती जमुना देवी गढ़वाल शिक्षक माध्यमिक शाला दर्री, श्रीमती सविता कश्यप शिक्षक माध्यमिक शाला जोगीपाली, बाल कवि कुमारी बबीता साहू शासकीय महाविद्यालय बरपाली, कुमारी संजना पटेल दसवीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसवानी ने सुमधुर स्वरचित गीत प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन श्री शिव कुमार साहू सहा. शिक्षक प्राथ. शाला नवागांव कला ने शायराना अंदाज में कर सबको आकर्षित किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती मधुलिका दुबे शिक्षिका जमनीपाली व महासचिव कोरबा इकाई ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक व संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन,श्री विजय प्रधान अध्यक्ष जांजगीर चांपा,दिनेश दुबे महासचिव जांजगीर,अजीत सूर्यवंशी,सोनबरसिया कुर्रे,श्रीमती कौशील्या खुराना,श्री रूपेश चौहान,श्री जगन्नाथ हिमधर, श्रीमती शांति थवाईत, श्रीमती श्वेता सोनी जिलाध्यक्ष कोरिया,द्रोपदी साहू,श्री राकेश टंडन, वसुंधरा कुर्रे, श्री रेखराम साहू, बेदराम जाटवर,निशा चंद्रा, मीना चौकसे,पार्वती जायसवाल व शिक्षक कला साहित्य अकादमी जिला इकाई कोरबा के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी व सदस्यगण का योगदान रहा ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन