Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शिकार में निकला उल्लू रस्सी में उलझ गया, घर वालों ने किया रात भर देख रेख, जितेन्द्र सारथी ने किया रेस्क्यू

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Dec 9, 2022
कोरबा जिला आए दिन वन्य जीवों को लेकर सुर्खियों में रहता हैं जिसको बचाने का जिम्मा वन विभाग के साथ रेस्क्यू टीम बखूबी निभाती हैं साथ ही अब आम लोगों में भी जागरूकता आने लगी हैं आम लोग भी वन विभाग के रेस्क्यू टीम के साथ कंधा में कंधा मिलाकर वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए आगे आएं हैं ऐसा ही मामला आज 15 ब्लॉक कॉलोनी में देखने को मिला जहां रह रहे सुसिल कुमार दास 15 ब्लॉक निवासी ने वन विभाग को जानकारी दिया की मेरे घर के सामने रह रहे आशीष चौधरी के घर एक उल्लू रात से एक जगह गिरा हुआ हैं जो की उड़ पाने में असमर्थ हैं जिसको आशीष चौधरी की पत्नि देख रेख़ कर रही पर उसको चिकित्सा की आवश्कता है जिसके लिए उन्होंने वन विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जिसके फ़ौरन बाद स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को इसकी जानकारी दी गई मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम ने उल्लू का रेस्क्यू किया, जितेन्द्र सारथी ने बताया यह Barn owl हिंदी में (खलियान उल्लू, स्वेत उल्लू) कहते हैं जिसके बाद उसको पशु चिकित्सक को दिखाया गया जिसमें डॉक्टर के प्राथमिक उपचार में स्वस्थ पाया गया, जिसके बाद कोरबा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के दिशा निर्देश पर जंगल में छोड़ दिया गया। *जितेन्द्र सारथी ने बताया इन वन्य जीवों को बचाना हम सभी की ज़िम्मेदारी है, इन जीवों को बचा पाने में अगर हम सफल नहीं हुए तो आने वाली हमारी पीढ़ी सिर्फ़ किताबों में इन जीवों देख पाएगी।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें