Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शिविर में रायपुर के निजी अस्पतालों के कार्डियोलॉजिस्ट, स्त्रीरोग और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रही मौजूद

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 6, 2021
कोरबा 05 अक्टूबर 2021/नोनबिर्रा के स्वास्थ्य शिविर में मौजूद 25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा चिकित्सकीय सलाह के साथ दवाईयों का भी वितरण किया गया। शिविर में रायपुर के निजी अस्पतालों के हृदय रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से संलग्न डॉक्टरों ने शामिल होकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सहयोग किया। शिविर में हड्डी रोग, दांत की बीमारी, शिशु रोग, स्त्री और प्रसूति सम्बन्धी रोग, नेत्र रोग सहित मनोरोग के सामान्य और गंभीर मरीजों की जाँच की गई। जाँच के बाद अस्पताल में भर्ती करने लायक मरीजों को जिला अस्पताल या बड़े अस्पताल में भर्ती करके ईलाज कराने के लिए कलेक्टर श्रीमती साहू द्वारा निर्देशित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग कोरबा के हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग विभाग सहित अन्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही। शिविर में बीमारियों की जांच के लिए खून-पेशाब जांच और ईसीजी जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रही। शिविर में ग्रामीणजन आकर अपनी सभी स्वास्थ्यगत समस्याओं का सलाह निःशुल्क में प्राप्त किया। *शिविर में दोपहर बाद पहुंचे विधायक श्री केरकेट्टा और श्री कंवर -* मेगा हेल्थ कैम्प में दोपहर बाद पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री मोहितराम केरकेट्टा और कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर भी पहुंचे। दोनो विधायकों ने शिविर में आए हुए ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। विधायकों ने स्वास्थ्य जांच और ईलाज के लिए किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी कमरों में जाकर मरीजों का किए जा रहे जांच-ईलाज का अवलोकन किया। शिविर के माध्यम से विधायकों ने दिव्यांगजनों को ट्राईसिकल और जरूरतमंदों को नजर के चश्मों का वितरण भी किया। उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य जांच-ईलाज सुविधा के लिए बनाए गए पंजीयन काउंटर, मेडिकल कक्ष और डॉक्टर-पैरामेडिकल कक्ष की सुनियोजित व्यवस्था के लिए अधिकारी-कर्मचारियों और व्यवस्था में लगे अन्य लोगों की तारीफ की। विधायको ने शिविर के माध्यम से जांच कराने उपरांत मरीजों को दिए जा रहे दवाई वितरण व्यवस्था और दिव्यांगजनों को दिए जा रहे मोटराइज्ड ट्राइसकिल व्यवस्था का भी जायजा लिया। दोनों विधायकों ने शिविर में आए लोगों के लिए किए गए भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन किया और खाने के उत्तम इंतजाम के लिए प्रभारी अधिकारियों की प्रशंसा भी की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें