Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रीकृष्ण जी की कथा के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया जायेगा

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 19, 2022
श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में 16 अगस्त दिन मंगलवार से 22 अगस्त 2022 तक प्रतिदिन दोपहर 3.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है इस हेतु वृंदावन से पूज्य आचार्य देवेन्द्रचार्य जी के श्रीमुख से भागवत कथा की गंगा बहाई जा रही है जिसका आनंद कोरबा के नगरवासी ले रहे हैं। आज दिनॉक 19 अगस्त को कथा का चतुर्थ दिवस है एवं आज ही के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भी है अतः कथा के समय में आंशिक परिवर्तन कर आज मंदिर में भागवत कथा रात्रि 7.00 बजे से 10.00 बजे तक किया गया है। विदित हो कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को श्री सप्तदेव मंदिर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है इस हेतु मंदिर में विशेष सजावट की जाती है एवं भगवान कृष्ण जी की विभिन्न बाल लीलाओं पर आधारित झांकियॉ लगाई जाती है जिसे देखने दूर दूर से भक्तगण मंदिर आते है, अतः 19 अगस्त को मंदिर में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के कथावाचक आचार्य श्री देवेन्द्राचार्य जी के द्वारा श्रीकृष्ण जी की कथा कही जायेगी एवं मंदिर में रात्रि 12.00 बजे भगवान जी का जन्म कराया जायेगा जिनके जन्म की खुशी में बधाईयॉ दी जायेगी, भव्य आतिशबाजियॉ की जायेगी एवं प्रसाद वितरित किया जायेगा। श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट परिवार ने सभी भक्तजनों से आग्रह किया है कि मंदिर में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें