Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री एनर्जी पेट्रोल पंप कोसाबाडी का भव्य शुभारंभ,माता श्रीमति उर्मिला देवी अग्रवाल व क्षेत्रीय उप महाप्रबंधक सुधीर सिंगी के कर कमलों से हुआ शुभारंभ

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Apr 21, 2022
आज कोसाबाड़ी में श्री एनर्जी HP पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ हुआ, यह कोरबा जिले का एकमात्र सर्वसुविधा युक्त 24 घंटे सेवा प्रदान करने वाला पंप है, श्रीमती उर्मिला देवी अग्रवाल द्वारा फीता काटकर पंप का शुभारंभ किया गया, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्री सुधीर सिंघवी जी उपमहाप्रबंधक एचपीसीएल बिलासपुर, श्री रवि रंजन जी वरिष्ठ प्रबंधक अभियांत्रिकी, श्री प्रिंस सोनी जी सहायक प्रबंधक अभियांत्रिकी ने पेट्रोल पंप की। मूलचंद महाराज द्वारा दिव्यानंद अग्रवाल धर्मपत्नी सहित पूजा अर्चना कराई गई। पंप के संचालक हितानंद अग्रवाल ने कहा कि सर्वसुधियुक्त पंप का कोसाबाडी में शुभारंभ होने से शहर की जनता को लाभ मिलेगा, यह पंप छत्तीसगढ़ में पहला ऐसा पंप होगा जहां हमारे द्वारा ग्राहकों को नाइट्रोजन गैस की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी साथ ही हमने इलेक्ट्रॉनिक वाहन चालकों के लिए भी विशेष सुविधा रखी है वे अपने इलेक्ट्रॉनिक वाहन को निशुल्क हमारे पंप में चार्ज कर सकते है, हिंदुस्तान पेट्रोलियम बिलासपुर के उपमहाप्रबंधक सुधीर सिंघी द्वारा प्रथम 5 ग्राहकों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया, उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का प्रथम ऐसा हाईटेक तकनीक का पंप है जो बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ ऑटोमेशन तकनीक से शुरुआत से ही परिपूर्ण है जिससे इस पंप की निगरानी बिलासपुर ही नहीं मुंबई हेड ऑफिस से भी सीधी की जाती है। इससे ग्राहकों को मात्रा एवं शुद्धता की गारंटी मिलेगी। परमानंद अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, जिला संघचालक किशोर बुटोलिया, चंद्रकिशोर श्रीवास्तव, जुड़ावन सिंह ठाकुर, रणधीर पांडेय, रामविलास पाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष नीतीश डालमिया, सभी मंडलों के पदाधिकारी गण एवं सभी पार्षद गण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें