Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री सप्तदेव मंदिर में देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह 04 नवम्बर 2022 को

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Nov 4, 2022
प्र्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनॉक 4 नवम्बर 2022 दिन शुक्रवार को श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में देव उठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा। मान्यता है कि इस दिन देवता नीेद से जागते है एवं इसके पश्चात सबसे पहिले तुलसी जी का विवाह भगवान शालिगराम जी से होता है एवं इस दिन से विवाह की तिथि प्रारम्भ होती है। इस दिन श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के तत्वाधान में श्री सप्तदेव मंदिर से प्रातः 8.00 बजे एक विशाल निशान यात्रा निकाली जायेगी जो मुख्य मार्ग होते हुए मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर तक जायेगी। इस निशान यात्रा का सर्वप्रथम मंदिर में पूजन आरती की जायेगी तत्पश्चात यात्रा प्रारम्भ किया जायेगा। इस दिन मंदिर में सायं 5.00 बजे तुलसी जी का विवाह भगवान सालिगराम से किया जायेगा इस हेतु मंदिर परिवार मे समस्त भ्ज्ञक्तजनों से आग्रह किया है कि इस अवसर पर मंदिर में पधारकर कार्यक्रम का पुण्य लाभ अर्जित करें। इसके पश्चात रात्रि 8.00 बजे से श्री श्याम मंदिर मिशन रोड कोरबा में रायगढ से पधारे श्री संजय अग्रवाल एंड पार्टी के द्वारा संगीतमय भजन -कीर्तन कार्यक्रम किया जायेगा। इस कार्यक्रम के प्रायोजक श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी जी है जिन्होने सभी श्री श्याम भक्तों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेवें। श्री सप्तदेव मंदिर में 05 नवम्बर 2022 को श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया जायेगा प्र्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनॉक 5 नवम्बर 2022 दिन शनिवार को श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में श्री श्याम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में इस दिन श्री सप्तदेव मंदिर के श्यााम परिसर में दोपहर 3.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक श्री श्याम जी का संगीतमय अखण्ड ज्योतपाठ श्रीमती समता उचानियॉ एंढ पार्टी के द्वारा किया जायेगा तत्पश्चात 56 भोग एवं महाआरती होगी एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी जी है सभी श्री श्याम भक्तों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर श्री सप्तदेवम मंदिर में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेवें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें