Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 19 अगस्त 2022 को धूमधाम से मनाया जायेगा

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 19, 2022
श्री सप्तदेव मंदिर में दिनांक 19.08.2022 दिन शुक्रवार को ‘‘ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव‘‘ धूमधाम से मनाया जायेगा उक्ताशय की जानकारी मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी जी ने दी एवं बताया कि पूर्व वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर परिसर में बडे बडे पंडालों पर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं पर आधारित झाांकियॉ लगाई जायेगी एवं इन झांकियो को मूर्तिकारो द्वारा सजाया जा रहा है जिनके दर्शन एवं आनंद भक्तगण इस दिन सांय 3.00 बजे से लेकर रात्रि 1.00 बजे तक कर सकेगें। श्री मोदी जी ने बताया कि विगत दो वर्षों से मंदिर में कोरोना को देखते हुए तथा सरकार के नियमोें का पालन करते हुए आम जनता के लिये मंदिर में प्रवेश वर्जित कर इन उत्सवों को मंदिर के मुख्य पुजारियों एव ट्रस्टियों के द्वारा सादगी से मनाया जा रहा था किन्तु इस वर्ष कोारोना के ना होने से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन दोपहर 3.00 बजे से लेकर रात्रि 12.00 बजे तक मदिर में विभिन्न कार्यक्रम होगें। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन के पूर्व अर्थात दिनॉक 18.08.2022 को मंदिर में सायं 3.00 बजे से 4.00 बजे तक ’’ श्री लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता ’’ एवं दिनॉक 19.08.2022 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सायं 4.00 बजे से 6.00 बजे तक ’’ श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता ’’ किया जायेगा, उपरोक्त प्रतियोगिता में जो भाग लेना चाहते है वे अपना पंजीयन मंदिर में करवा सकते है एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मंदिर में आकर प्राप्त कर सकते हैै। इस दिन मंदिर में हो रही भागवत कथा में श्रीकृष्ण जी के जीवन चरित्र का बखान पूज्य देवेनद्राचार्य जी के श्रीमुख से कही जायेगी एवं रात्रि 12.00 बजे भगवान का जन्म कराया जायेगा जिनके जन्म की खुशी में भव्य आतिशबाजियॉ की जायेगी , प्रसाद वितरण किया जायेगा एवे बधाईयॉ दी जायेगी। श्री सप्तदेव मंदिर परिवार में समस्त भक्तवृंदों से सविनय आग्रह किया है इस दिन मंदिर में पधारकर यहॉ मनाये जाने वाले सभी कार्यक्रमों का आनंद लेवें एवं पुण्य के भागी बनें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें