Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से सम्पन्न प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार

श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में दिनॉक 19 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनायी गयी। इस दिन मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसमेें श्रीकृष्ण जी का कारावास में जन्म, श्री वासुदेव जी द्वारा कृष्ण जी को नदी पार कराना, श्रीकृष्ण द्वारा वकासुर का वध, श्रीकृष्ण जी द्वारा कालियॉं नाग का वध, श्रीकृष्ण जी द्वारा पर्वत को अपनी ऊगंली पर उठाना, श्रीराम सेतु का पत्थर के साथ साथ अन्य झांकियां लगाई गई है जिसे देखने मंदिर में प्रातः से ही भक्तगणों का तांता लगा हुआ था। इस दिन प्रातः से ही मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये इसमे बच्चोें के लिये श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 0 से 2 वर्ष, 2 से 5 वर्ष एवं 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिये शिशु कृष्ण, बाल कृष्ण एवं राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता की गई जिसमें प्रथम पुरस्कार काशी अग्रवाल, सिद्वित अग्रवाल, जीविका एवं आद्या अग्रवाल को द्वितीय पुरस्कार.अयन मोदी, आस्था टमकोरिया, दिव्यांश एवं प्रिंस अग्रवाल, तृतीय पुरस्कार मिश्का अग्रवाल. शिवाय अग्रवाल, मन्नत एवं चेरी अग्रवाल को दिया गया एवं अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया एवं सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इसी प्रकार जन्माष्टमी के पूर्व दिवस अर्थात 18 अगस्त को श्री लडडू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय पुरस्कार एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया एवं अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया एवं सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के पश्चात मंदिर में भागवत कथा प्रारम्भ हुआ एवं भगवान श्रीकृष्ण जी की कथा कही गई। मंदिर में रात्रि 12.00 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराया गया जिनके जन्म की खुशियों में भव्य आतिशबाजियॉ की गई, शंखनाद किया गया, बधाईयॉ दी गयी एवं भगवान के जयकारा से चारों दिशाओं गंुजायमान हो गया एवं सभी को प्रसाद वितरित किया गया। श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त भक्तजनों, सामाजिक संगठनों, पुलिस प्रशासन, यातायात प्रशासन, नगर पालिक निगम के साथ साथ समस्त समितियों को तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न किये जाने वाले सभी लोगों का आभार प्रगट किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें