Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री सप्तदेव मंदिर में श्री भादी अमावस्या उत्सव दिनांक 27.08.2022 को

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Aug 25, 2022
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में दिनांक 27.08.2022 दिन शनिवार को ’’श्री भादी अमावस्या उत्सव’’ बडे ही धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन प्रातः मंदिर में भगवान की पूजा आरती की जायेगी, जात जडूला का कार्यक्रम होगा एवं श्री सप्तदेव महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया जायेगा। मंदिर में दोपहर 2.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक भाटापारा एवं रायपुर से पधारे श्री हरीश शर्मा एवं श्री विकास शर्मा एण्ड पार्टी के द्वारा श्री राणीसती दादी चरित्र मानस का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया जायेगा। इस भव्य संगीतमय मंगलपाठ में जिन महिलाओें को सम्मिलित होना है वे अपना पंजीयन शीघ्र मंदिर में करा सकते है एवं इसकी और अधिक जानकारी मंदिर से प्राप्त कर सकती है। मंगलपाठ में सम्मिलित होने वाली महिलाएं अपने पूर्ण परिधान, नथ, चूडी-चुनडी सुहाग पिटारी के साथ उपस्थित रहेगी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इस अवसर पर वर्ष भर जिन जिन महिलाओं एवं बालिकाओं ने सर्वाधिक मंगलपाठ किया है उन्हे श्री सप्तदेव मंदिर परिवार द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जायेगा तथा उन्हे प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने सभी भक्तजनो से आग्रह किया है कि दिनांक 27.08.2022 को मनाई जाने वाली श्री भादी अमावस्या उत्सव पर मंदिर में अधिक से अधिक की संख्या में सह-परिवार पधारकर पुण्य के भागी बने।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें