Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री सप्तदेव मंदिर में श्री भादी अमावस्या उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Aug 28, 2022
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में दिनांक 27.08.2022 दिन शनिवार को ’’श्री भादी अमावस्या उत्सव’’ बडे ही धूमधाम से मनाया गया। इस दिन प्रातः मंदिर में प्रातः भगवान की पूजन आरती एवं जात जडूला का कार्य किया गया तत्पश्चात श्री सप्तदेव महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। मंदिर में दोपहर 2.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक भाटापारा से पधारे श्री हरीश शर्मा एवं रायपुर से पधारे श्री विकास शर्मा एवं उनके सहयोगी कलाकारों के द्वारा दादी जी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया गया जिसमें लगभग 600 से अधिक मंगलपाठी बहनें सोलह श्रृंगार कर अपने पूर्ण परिधान नथ, चूडा, चूनडी के साथ सम्मिलित होकर एक स्वर एवं एक लय में श्री राणीसती दादी चरित्र मानस का भव्य मंगलपाठ किया। मंगलपाठ इतना मनमाोहक था कि मंदिर में उपस्थित सभी भक्तगण झूम झूम कर नाचे आौर मंगलपाठ का पुण्य लाभ लिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इस अवसर पर वर्ष भर जिन जिन महिलाओं एवं बालिकाओं ने सर्वाधिक मंगलपाठ किया उन्हे श्री सप्तदेव मंदिर परिवार द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया तथा उन्हे प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मध्य में श्री सप्तदेव मंदिर परिवार के द्वारा मंगलपाठ पुस्तिका के चतुर्थ संस्करण का विमोचन किया गया तत्पश्चात चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव, 56 भोग ,भगवान की महाआरती की गई एवं भंडारा किया गया जिसमें 1000 से अधिक भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। विदित हो कि भादी अमावस्या की पूर्व संध्या दिनांक 26.08.2022 दिन शुक्रवार को श्री सप्तदेव मंदिर में दादी जी का ’’ मेहंदी, पगधोई एवं ज्वारा उत्सव ’’ सायं 4.00 बजे से 7.00 बजे तक किया गया, जिसमें श्री हरीश शर्मा एवं श्री विकास शर्मा जी के भजनों ने मंदिर में उपस्थित भक्त महिलाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया एवं उन्होने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किये जाने हेतु श्री किशनलाल मोदी मेमोरियल ट्रस्ट सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त भक्तजनो का आभार व्यक्त किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें