Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री सप्तदेव मंदिर में हो रहे भागवत कथा के षष्टम दिवस पर रूकमणी विवाह प्रसंग का वर्णन

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Aug 22, 2022
श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में दिनॉक 16 अगस्त 2022 दिन मंगलवार से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का प्रवचन वृंदावन से पधारे आचार्य श्री देवेन्द्रचार्य जी के श्रीमुख से कही जा रही है जिनकी कथा का श्रवण आनंद कोरबा नगर वासी ले रहे है। प्रतिदिन दोपहर 3.00 बजे से 7.00 बजे तक होने वाली इस कथा में अभी तक आचार्य श्री देवेन्द्रचार्य जी के श्रीमुख से कपिलदेव, कुंती संवाद, सती चरित्र, भू चरित्र, जड भरत संवाद, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, राम जन्म, कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा, धु्रव चरित्र, रूकमणी विवाह, सुदामा चरित्र का व्याख्यान किया गया है जिसका पुण्य लाभ सभी ले रहे है। भाागवत कथा के षष्टम दिवस पर उनके श्रीमुख से रूकमणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया जिसे सुनकर सभी भक्तगण भाव विभाोर हो गये। दिनॉक 22 अगस्त को सप्तम दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा को विराम दिया जायेगा एवं 23 अगस्त को प्रातःगीता पाठ, हवन एवं पूर्णाहुति की जायेगी। श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट परिवार ने समस्त नगरवासियो से आग्रह किया है कि मंदिर में होने वाली इस भागवत कथा को सुनकर अपने जीवन को पवित्र बनाये क्योंकि भागवत कथा का एक क्षण भी मोक्ष प्रदान करने वाला होता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें