Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

draft title

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री सप्तदेव मंदिर में हो रहे भागवत कथा का हवन, गीता पाठ पूर्णाहुति एवं तुलसी वर्षा के साथ विराम

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Aug 22, 2022
श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में दिनॉक 16 अगस्त दिन मंगलवार से 22 अगस्त 2022 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे आचार्य श्री देवेन्द्रचार्य जी के श्रीमुख से सप्ताह भर किये गये श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत कपिलदेव, कुंती संवाद, सती चरित्र, भू चरित्र, जड भरत संवाद, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, राम जन्म, कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा, धु्रव चरित्र, रूकमणी विवाह, सुदामा चरित्र एवं दत्रातेय जी के 24 गुरूओं की कथा, सुखदेव जी की विदाई का मनमोहक एवं मार्मिक व्याख्यान किया गया। आचार्य श्री देवेन्द्रचार्य जी के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 3.00 बजे से 7.00 बजे तक बहनेे वाली इस भागवत रूपी गंगा में कोरबा नगर वासियों ने डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया एवं भागवत कथा को ( 22 अगस्त को ) विराम दिया गया। भागवत कथा को विराम देने के पश्चात 23 अगस्त को प्रातः मंदिर में गीता पाठ, हवन, पूर्णाहुति एवं तुलसी वर्षा किया गया तत्पश्चात ब्राह्यण भोज कराकर भण्डारा किया गया जिसमंे सैंकडो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात आमंत्रित भागवत कथाकार एवं उनके सहयोगी कलाकारों कोे ससम्मान विदा किया गया। विदाई के पूर्व देवेन्द्रचार्य जी महाराज ने कार्यक्रम के यजमान एवं नगरवासियों को आर्शीवाद दिया। श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट परिवार ने भागवत कथा का रसपान कर अपने जीवन को पवित्र बनाने तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें