Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री सप्तदेव मंदिर से निकलेगी वाली गौरव यात्रा का 14 अगस्त को किया गया भव्य स्वागत

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Aug 17, 2022
देश की आजादी के 75 वें वर्ष पूर्ण होने की खुशी में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को देश भर में ’’ अमृत महोत्सव ’’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनॉक 14 अगस्त 2022 दिन रविवार को श्री सप्तदेव मंदिर से दोपहर 3.00 बजे जे.सी.आई कोरबा संेट्रल के तत्वाधान में एक भव्य ’’ राष्ट्र ध्वज यात्रा ’’ निकाली गई। इस यात्रा हेतु कोरबा के सभी स्कूलो के लगभग 1000- 2000 की संख्याा में छात्र छात्राओं ने भाग लिया इन बच्चों के लिये मंदिर में श्री किशनलाल मोदी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा खिचडी एवं चाय की व्यवस्था की गई। बच्चों को भर पेट खिलाने के पश्चात उन्हे कतारबद्व होकर यात्रा निकाली गई जिन्होने लगभग 1/2 किलोमीटर लम्बी तिरंगे को पकडकर यात्रा निकाली किन्तु यात्रा निकालने के पूर्व इस भव्य ध्वज यात्रा का श्री सप्तदेव मंदिर में नगरपालिक निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डे .एवं मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी जी ने भगवान के समक्ष पूजा अर्चना कर इस राष्ट्र ध्वज यात्रा को मंदिर से करमा नृत्य एवं भारत माता की एवं नशा मुक्ति की झॉकियों के साथ प्रारम्भ किया जो मुख्य मार्ग होते हुए टी.पी.नगर स्थित पाम माल तक गई जहॉ इस यात्रा को विराम दिया गया। कोरबा में निकाली गई इस विशाल राष्ट्र ध्वज यात्रा की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें