Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सर्तकता जागरूकता सप्ताह: कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Oct 29, 2021
कोरबा 28 अक्टूबर 2021/सर्तकता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज कलेक्टोरेट कोरबा के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली। शासकीय सेवकों ने ईमानदारी तथा कानून के नियमों के तहत अपना दायित्व निभाने और भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए काम करने की शपथ ली। कलेक्टोरेट परिसर में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय मरकाम सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 26 अक्टूबर 2021 से एक नवंबर तक सर्तकता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह स्वतंत्र भारत @75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता विषय पर आधारित है। कलेक्टोरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी से करने, जनहित में कार्य करने, सभी क्षेत्रों मे ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने, ना ही रिश्वत लेने ना ही रिश्वत देने, निजी आचार में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करने एवं भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देने की शपथ ली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें