Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सुभाष चौक में भाजपा महिला मोर्चा का काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Oct 2, 2021
कोरबा जिले के सुभाष चौक में आज दिनाँक 1 अक्टूबर 2021 को जशपुर में हुए दिव्यांग बच्ची के साथ अनाचार के मामले में विरोध प्रदर्शन किया गया!!!! प्रदेश का ऐसा हाल कर दिया है कि नारी अस्मिता तार-तार हो रहीं है। महिलाओं से लेकर छोटे बच्चों तक को मारा जा रहा है। भारतीय जनता महिला मोर्चा ने बघेल से मीडिया के माध्यम से पूछा है की, क्या ऐसे छत्तीसगढ़ का स्वप्न देखा है बघेल ने?? इस विषय को लेकर अपने जिले के मुख्यालय में धरने पर काली पट्टी बांधकर सुभाष चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया, और 12 से 3 बजे तक मौन धारण किया गया, जसपुर में दिव्यांग बालिका के साथ हुए अनाचार दुष्कर्म के विरोध में वहां की प्रबंधक समिति के सदस्यों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर ,ऐसी बालिका जो सुन नहीं सकती ,बोल नहीं सकती और देख नहीं सकती, ऐसे बच्चि के साथ छेड़छाड़ मारपीट के अलावा बलात्कार किया गया, लगातार हो रहे पूरे छत्तीसगढ़ में महिला, बच्ची , दिव्यांग जनों के साथ ऐसी हरकतों के बाद भी सरकार सोई हुई है अपराध रोकने में असफल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन रखा गया!! भाजपा महिला मोर्चा की नारी शक्तियों ने यह प्रण लिया है की जब तक ऐसा घिनौना कृत्य होता रहेगा, तब तक उनके द्वारा ऐसा विरोध प्रदर्शन होते रहेगा, इस प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, प्रदेश कार्य समिति के सभी सम्मानीय सदस्य ज्योति वर्मा ,मनोरमा शर्मा,मंजू सिंह,संजू देवी राजपूत, ललिता डीक्सेना,बॉबी गभेल,रानी यादव,हेमा पांडेय, पुष्पा चौहान अर्चना रुनिझा,स्वाती कश्यप,कालिन्दरी राजवाड़े,शीतला विश्वकर्मा,सरीता महंत,रेनू प्रसाद,राधा पटेल,शशी मानिकपूरी,ज्योति परिहार,मधू सिंह,अंजलि,अनिता,सौम्या,प्रीती स्वर्णकार,रीना बरेठ,मोतिना,जानकी बाई,रेखा श्रीवास,ज्योति गायत्री दास की उपस्थिति रही,और महिला मोर्चा द्वारा ऐसे घिनौने कार्य के रोक लगाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाया गया..

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें