Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: हरदीबाजार मे विधायक श्री पुरूषोत्तम कवंर ने धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Dec 1, 2021
कोरबा 01 दिसंबर 2021/पूरे प्रदेश सहित कोरबा जिले में भी आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो गया है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। हरदीबाजार में पूजा-अर्चना के बाद विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कवंर ने धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया और किसानों से लाये गये धान की खरीदी की शुरूआत की। कोरबा जिले में आज सात धान उपार्जन केंद्रों में 23 किसानों का 916 क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा रहा है। सुबह से ही समितियों के पदाधिकारियों ने किसानों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना करके धान खरीदी शुरू की है। जिले के कटघोरा, छुरीकला, दुरपा, पाली, पोंड़ी, सिरमिना और हरदीबाजार समितियों में टोकन कटा चुके किसान धान बेचने पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों ने किसानों के धान की गुणवत्ता और उसमें नमी की जांच कर धान की तौलाई की। खरीदी गई मात्रा को किसानों की ऋण पुस्तिका में दर्ज किया गया। बेचे गये धान का दाम सीधे किसानों के बैंक खातों में आज ही डिजिटल तरीके से जमा किया जायेगा। धान खरीदी के पहले दिन के लिए उपार्जन केंद्र कटघोरा में एक, छुरीकला में दो, दुरपा में तीन, पाली में पांच, पोंड़ी में तीन, सिरमिना में छह और हरदीबाजार में तीन किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है। किसान धान लेकर समितियों में पहुंचना शुरू हो गये हैं। चालू धान खरीदी सत्र में कोरबा जिले में एक लाख 54 हजार 344 मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर उपार्जन अनुमानित है। कॉमन धान का समर्थन मूल्य एक हजार 940 रूपए प्रति क्ंिवटल और ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य एक हजार 960 रूपए निर्धारित किया गया है। मक्का एक हजार 870 रूपए प्रति क्ंिवटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस बार राज्य के किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी होगी। प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्ंिवटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जाएगा। समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का की खरीदी एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्ंिवटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी होगी। इसके लिए किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जायेंगे। ग्रामवार दिनवार टोकन जारी करने की व्यवस्था समिति स्तर पर निर्धारित होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें