Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: ढ़पढप में ग्रामीण व उर्जाधानी संगठन के सदस्यों के मौजूदगी में एसईसीएल के द्वारा विधिवत किया गया सर्वे कार्य

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Nov 21, 2021
कटघोराः- 25 अक्टूबर को अरदा चौक से एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाल कर पदयात्रा करके ढेलवाड़ीह एसईसीएल खदान के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था । वहीं 8 नवंबर को दीपका खदानबंदी को गई थी जिसके फलस्वरूप 9 नवंबर को गेवरा हाउस में डीपी , डीटी व चारों परियोजनाओं के जीएम के साथ वार्ता आयोजित की गई थी । जिसे भूविस्थापितों ने ठुकरा दिया था इस बात को लेकर कोरबा माननीय कलेक्टर महोदया ने अपने सभाकक्ष में सभी अधिकारियों को बुलाकर बैठक आयोजित की और सभी अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा की 15 दिवस के अंतर्गत समय दिया गया है अगर निश्चित समय अवधि में भूविस्थापितों की 15 बिंदुओं की मांग को माना नहीं जाता तो उचित कार्रवाई की जाएगी ।जिसके तहत दिनांक 20 नंवबर 2021 को ढ़ेलवाडीह खदान के अंतर्गत प्रभावित ग्राम ढपढ़प गांव के 25 कुओं और मकानों में आई दरारों का विधिवत सर्वे का कार्य अभियांत्रिकी सहायक डी आर बिंद्रा और ढे़लवाडीह सर्वेयर अनिल कुमार शुक्ला ऊर्जाधानी संगठन के कोरबा अध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष अर्जुन वस्त्राकार , इकाई अध्यक्ष सीता बिंझवार , सचिव सुनिला बाई , सहसचिव मतकुंवर , उपाध्यक्ष सुभद्रा बिंझवार , कोषाध्यक्ष मंगली बाई , ग्राम सरपंच शिवनारायण सिंह ऊर्जाधानी संगठन के सह मीडिया प्रभारी अजय यादव , चिंता राम , भुवन लाल यादव , कृष्णा बाई , शांति बाई , फूल बाई , अनिता बाई , बुधवार बाई , रामायण बाई , द्रोपति बाई एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें