Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुरुष नसबंदी पखवाड़े में 131 पुरुषों ने कराया नसबंदी

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Dec 10, 2023
कोरबा 08 दिसंबर 2023/ मिशन परिवार विकास अभियान के तहत पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 21 नवंबर 2023 से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 131 पुरूषों ने नसबंदी कराया है। जिसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में 01, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला में 06, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में 31, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में 12, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोड़ी-उपरोड़ा में 17 तथा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में 64 पुरुषों ने नसबंदी कराकर छोटा परिवार सुखी परिवार का सपना साकार किया है। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि जिले में सास-बहु सम्मेलन तथा मोर मितान मोर संगवारी सम्मेलन के माध्यम से ‘‘स्वस्थ्य मॉ स्वस्थ्य बच्चा जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा’’ थीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा पात्र दपतियों को पुरुष नसबंदी कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। दंपतियों में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरुषों की सहभागिता महत्वपूर्ण है पुरुष नसबंदी में हितग्राही को 3000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिले में रविवार को छोड़कर मेडिकल कॉलेज कोरबा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, कटघोरा, पाली तथा करतला में पुरुष व महिला नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक पुरुष तथा महिलाएँ नसबंदी कराने के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्र के आरएचओ, ऑगनबाडी कार्यकर्ता तथा मितानिन से संपर्क कर सकते है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें